21.4 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीतिपहले मुफ्त की रेवड़ी और अब शॉर्ट कट की राजनीति... 2024 के...

पहले मुफ्त की रेवड़ी और अब शॉर्ट कट की राजनीति… 2024 के लिए चुनावी टोन सेट करने लगे पीएम मोदी?

Published on

नई दिल्ली

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) की कथित रेवड़ी पॉलिटिक्स पर पानी फिरने के बाद केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जरूर राहत मिली होगी। फ्री-फ्री-फ्री के वादों से दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बनाने में सफल रही आप ने बीजेपी पर बड़ा दबाव बना दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ‘मुफ्त की रेवड़ी’ कहकर जिस ओर इशारा किया था, उसे ही अब ‘शॉर्ट कट’ बताकर विरोधियों पर निशाना साधा है। पीएम ने कहा कि जो लोग शॉर्ट कट की राजनीति का अनुसरण कर रहे हैं, वो सिर्फ पैसों की बर्बादी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता पाने के संकीर्ण लक्ष्य के लिए कुछ भी कर गुजरने को आतुर ऐसे लोग करदाताओं के असली दुश्मन हैं। पीएम का यह बयान 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी अगले आम चुनाव में मुफ्त की रेवड़ी की राजनीतिक संस्कृति को बड़ा मुद्दा बनाती दिख रही है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री बार-बार इसी बहाने विरोधियों को निशाना बना रहे हैं।

सत्तालोलुप नेता और दल कभी राष्ट्र निर्माण नहीं कर सकते: पीएम
प्रधानमंत्री रविवार को नागपुर और विदर्भ के लिए 11 परियोजनाओं का उद्घाटन करने नागपुर पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा, ‘शॉर्ट टर्म टैक्टिक्स अपनाने वाले राजनीतिक दल टैक्सपेयर्स के सबसे बड़े दुश्मन हैं। जिनका एकमात्र लक्ष्य सत्ता में आना है और जो सत्ता के लिए झूठे वादे करते हैं वो कभी राष्ट्र निर्माण नहीं कर सकते। ऐसे वक्त में जब देश अगले 25 वर्षों के लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा है तब कुछ राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने पर तुले हैं।’ ध्यान रहे कि कांग्रेस और आप ने गुजरात-हिमाचल प्रदेश चुनावों में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने के साथ-साथ मुफ्त बिजली देने का वादा किया था।

विदेशों का उदाहरण दे विरोधियों पर हमला
पीएम ने बुनियादी ढांचों के विकास में दक्षिण कोरिया और सिंगापुर के निवेश का उदाहरण देते हुए अपनी पूर्ववर्ती सरकारों पर करदाताओं के पैसे बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘पूर्व की सरकारों ने अपने कार्यकाल में ईमानदार करदाताओं से वूसले गए टैक्स की रकम को या तो भ्रष्टाचार में या वोट बैंक पॉलिटिक्स पर लुटा दिए। वक्त की जरूरत है कि एक-एक पैसा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य में खर्च किया जाए। आज मैं युवाओं और एक-एक टैक्सपेयर से अपील करता हूं कि वो ऐसे स्वार्थी राजनीतिज्ञों और राजनीतिक दलों की पोल खोलें।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया की घटिया राजनीति से अर्थव्यवस्था का तेल निकल जाता है। हम देख चुके हैं कि कैसे ऐसे ही स्वार्थपरक कदमों से कुछ देशों की अर्थव्यवस्था गड्ढे में चली गई। हमें भारत को ऐसे दिशाहीन कदमों से बचाना होगा। मुझे खुशी है कि देश में स्थायी विकास हो रहा है और इसे लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है।’

डबल इंजन के ही बूते होगी सर्वसमावेशी विकासः मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को एक सर्वसमावेशी विकास की जरूरत है जिसे डबल इंजन की सरकार में ही गति मिल सकती है। उन्होंने सर्वसमावेशी विकास का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत जैसी स्कीम लाई और एम्स बनवाए तो धर्म के लिए काशी विश्वनाथ और उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर का निर्माण भी कराया है। उन्होंने केदरनाथ और पंढरपुर का भी जिक्र किया। महाराष्ट्र की पूर्ववर्ती कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना सरकार पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मानवीय पहलुओं को नजरअंदाज करके खड़ा किए गए इन्फ्रास्ट्रक्चर आखिकार खजाने पर बोझ ही बने।

उन्होंने कहा, ‘इसका शानदार उदाहरण गोसीखुर्द प्रॉजेक्ट है। इसकी नींव करीब 35 वर्ष पहले रखी गई जब उसकी लागत 400 करोड़ रुपये थी, आज इसकी लागत 18 हजार करोड़ रुपये हो गई। इसका मुख्य कारण प्रशासनिक लापरवाही है। जब हमारी डबल इंजन सरकार बनी तब हमने इस प्रॉजेक्ट का काम तेजी से बढ़ाया और मुझे यह बताते हुए खुशी है कि पहली बार डैम पूरी तरह भर चुका है। यह विदर्भ के लाखों किसानों के लिए फायदमेंद साबित होगा। जब हम शिक्षा और विकास को सीमित कर देते हैं तो मौके घट जाते हैं। तब टैलेंट को चमकने का मौका नहीं मिलता है।’

Latest articles

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...