21.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयखिड़कियों से लटके लोग, धुएं का गुबार और तड़-तड़ चलती गोलियां, काबुल...

खिड़कियों से लटके लोग, धुएं का गुबार और तड़-तड़ चलती गोलियां, काबुल अटैक ने दिलाई मुंबई हमले की याद

Published on

काबुल,

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के वीवीआईपी होटल में हुए आतंकी हमले ने भारत में लोगों को 2008 के मुंबई अटैक की याद दिला दी है. काबुल में हुए इस होटल के आस-पास वैसा ही मंजर है जैसा कि 2008 में ताज होटल पर हमले के बाद खौफनाक दृश्य था. इस बहुमंजिला पांच सितारा होटल की इमारत की खिड़कियों से धुएं का गुबार और आग की लपटें निकल रही हैं.

सोशल मीडिया पर आए वीडियो से होटल में लगातार गोलियों की आवाजें आ रही हैं. लोग भाग रहे हैं और आस-पास अफरा-तफरी का माहौल है. लोग खिड़कियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं. जान बचाने के लिए कुछ लोग खिड़कियों से लटक रहे हैं और कुछ लोगं को खिड़कियों से भागते हुए देखा गया है. अफगानिस्तान पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और होटल को चारों से घेर लिया है. यहां से रुक रुक कर फायरिंग की आवाज आ रही है.

जानकारी के मुताबिक हमलावर होटल के अंदर गोलियां चलाते हुए घुसे थे. इसके बाद उन्होंने धमाका किया. समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के उस होटल में चीनी व्यापारी और अधिकारी अक्सर आते-जाते रहते हैं. अब तक मिली जानकारी के अनुसार हमलावर होटल में मौजूद लोगों को बंधक बनाना चाहते हैं. टोलो न्यूज के अनुसार एक चश्मदीद ने बताया कि पहले 2 धमाके सुने गए, इसके बाद कई छोटे छोटे धमाके सुने गए.

काबुल सुरक्षा कमान के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि “काबुल होटल” जहां ज्यादातर आम लोग अपना दिन बिताते हैं, वहां पर आज की बैठक के बाद हमला किया गया. उनके मुताबिक सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं और हमलावरों को नेस्तनाबूद करने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

Latest articles

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...