21.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीति'ब्लैक मनी को बंद करना है तो 2000 के नोट को बंद...

‘ब्लैक मनी को बंद करना है तो 2000 के नोट को बंद कर देना चाहिए’: सुशील मोदी

Published on

नई दिल्ली,

संसद के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन, बिहार से बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान 2000 रुपए के नोट का मामला उठाया. उन्होंने सरकार से इस नोट को बंद कर देने की अपील की है.  सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 2000 रुपए का नोट अब बाजार में दिखाई नहीं दे रहा है. ये एटीएम से भी नहीं निकल रहा है. अफवाह है कि ये लीगल टेंडर नहीं रहा. सरकार को अब इसके बारे में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए.

BJP राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि जब नोटबंदी हुई थी तब 500 और 2000 के नोट को तेजी से बदलने के लिए, रीमॉनेटाइज़ करने के लिए 2000 के नोट का प्रचलन शुरू किया गया था. पिछले 3 सालों से RBI ने इस नोट की प्रिंटिंग बंद कर दी है. बडी संख्या में 2000 के नकली नोट ज़ब्त किए जा रहे हैं. लोगों ने बड़ी तादात में 2000 के नोट जमा कर रखे हैं, जिसका इस्तेमाल अवैध व्यापार में हो रहा है. कुछ जगह पर ये ब्लैक में मिल रहा है.

बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में छोटे नोट
दुनिया की जितनी एडवांस इकोनॉमी हैं, वहां छोटे मूल्य के नोट उपलब्ध हैं, जैसे अमेरिका में अधिकतम 100 रुपए का डॉलर है, 1000 का नहीं है. चीन में 100 युआन, कनाडा में 100 CAD, यूरोपीय संघ में 200 यूरो. जबकि पाकिसतान और श्रीलंका जैसे देशों में उच्चतम मूल्य का नोट 5000 का है. इंडोनेशिया में तो 1 लाख रुपए का भी नोट है.

EU, सिंगापुर ने बड़े नोट बंद किए
बिहार के पूर्व वित्त मंत्री सुशील मोदी ने कहा कि यूरोपीय संघ ने 2018 में 500 यूरो के नोटों को बंद कर दिया था और सिंगापुर ने 2010 में 10,000 के नोट को बंद कर दिया था, ताकि नशीले पदार्थों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकी फंडिंग, कर चोरी आदि की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके.

जब एक हजार का नोट बंद हो गया, तो 2000 रुपए के नोट का कोई औचित्य नहीं है. अब तो सरकार डिजिटल ट्रांज़ैक्शन को भी बढ़ावा दे रही है. इसलिए मेरा सरकार से निवेदन है कि फेज़्ड मैनर में 2000 के नोट को ग्रैजुअली विड्रा कर लेना चाहिए. जनता को भी वैद्य नोटों को बदलने के लिए साल-दो साल का समय देना चाहिए. एक निश्चित समय सीमा के बाद 2000 के नोट के प्रचलन की कोई ज़रूरत नहीं पड़नी चाहिए. ब्लैक मनी को अगर बंद करना है तो 2000 के नोट को बंद कर देना चाहिए.

Latest articles

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...