15.2 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतवांग में भारतीय सेना की चौकी को उखाड़ फेंकने की कोशिश, क्या...

तवांग में भारतीय सेना की चौकी को उखाड़ फेंकने की कोशिश, क्या जिनपिंग ने चीन में सत्ता बचाने को रची बड़ी साजिश?

Published on

बीजिंग

एक तरफ जीरो कोविड नीति के खिलाफ जनता का गुस्‍सा और दूसरी तरफ धाराशायी होती अर्थव्‍यवस्‍था, चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग इस समय अपने देश में कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। लेकिन इन चुनौतियों का समाधान तलाशने की जगह वह भारत के साथ वास्‍तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर उलझने की साजिश रच रहे हैं। साल 2020 में जब पूरी दुनिया वुहान से निकले कोविड-19 वायरस का सामना कर रही थी तो पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी (PLA) के सैनिक गलवान घाटी में हिंसा कर रहे थे। चीनी सेना के सुप्रीम कमांडर जिनपिंग पहले ही अपने सैनिकों को भारत के साथ जंग के लिए तैयार रहने को कह चुके हैं। इस बार फिर इसी सोच के साथ अरुणाचल प्रदेश के तवांग में साजिश रची गई थी। नौ दिसंबर को तवांग में करीब 300 भारतीय सैनिक दाखिल हो गए थे। लेकिन भारतीय सैनिकों ने बहादुरी के साथ इन्‍हें खदेड़ दिया। साफ है कि जिनपिंग के शैतानी दिमाग में कहीं कोई साजिश चल रही है।

ध्‍यान हटाने की कोशिश
साल 2020 में गलवान घाटी हिंसा के बाद जिनपिंग ने कहा था कि पीएलए को भारत के साथ युद्ध के लिए तैयार रहना होगा। उन्‍होंने जवानों से सारा दिमाग और ऊर्जा युद्ध की तैयारी में निवेश करने के लिए कहा था। हाल ही में हुई राष्‍ट्रीय कांग्रेस के दौरान भी जिनपिंग ने युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक चीन की अर्थव्‍यवस्‍था इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है। जीरो कोविड नीति के सख्‍त नियमों के तहत जनता पहले ही जिनपिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर चुकी है। जिनपिंग जो अपनी सत्‍ता की हनक बरकरार रखना चाहते हैं, वह देश की मुश्किलों से ध्‍यान हटाने की कोशिशों में लगे हैं। ऐसे में एलएसी पर भारत कको उलझाने के अलावा कोई और बेहतर विकल्‍प उन्‍हें नहीं मिल सकता है।

प्रदर्शन से डरे जिनपिंग
पिछले दिनों जिनपिंग ने जीरो कोविड नीति के तहत लागू सख्‍त नियमों में ढील देने का फैसला कर दिया है। जीरो कोविड नीति के खिलाफ चीन के कई हिस्‍सों में बड़े स्‍तर पर विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। इन प्रदर्शनों में छात्रों की संख्‍या हैरान करने वाली थी। छात्र, अपने उस राष्‍ट्रपति से पद छोड़ने की मांग कर रहे थे जो अजीवन शासन का सपना पाल रहा है। चीन मामलों के जितने भी विशेषज्ञ थे, वह यकीन नहीं कर पा रहे थे कि प्रदर्शन इस हद तक एतिहासिक हो रहे हैं कि ये तियानमेन स्‍क्‍वॉयर की याद दिला रहे हैं। अप्रैल 1989 में हुआ तियानमेन आज भी एतिहासिक प्रदर्शनों में शामिल है। विशेषज्ञों की मानें तो कोविड नीति में ढील के फैसले को राहत के तौर पर तो देखना ही चाहिए। साथ ही साथ इन्‍हें जिनपिंग की एक कमजोरी के तौर पर भी देखा जाना चाहिए।

हीरो बनने की कोशिश
लगातार प्रदर्शनों की वजह से उन पर दबाव बढ़ रहा था। ऐसे में कम्‍युनिस्‍ट पार्टी में सीनियर रैंक्‍स पर मौजूद दूसरे नेता भी उनके खिलाफ विद्रोह कर सकते थे। विशेषज्ञों की मानें तो कोविड नीति में ढील को जिनपिंग की कमजोर नस के तौर पर देखा जाएगा। न सिर्फ उनकी पार्टी के नेता बल्कि अब देश और विदेश में मौजूद चीनी नागरिक भी उन्‍हें कमजोर नेता के तौर पर देखेंगे। उनका कहना है कि जिनपिंग को जीरो कोविड नीति का मास्‍टरमाइंड माना जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक जिनपिंग जानते हैं कि राष्‍ट्रवाद की भावना को फिर से देशवासियों में जगा कर वह खुद को मजबूत कर सकते हैं। भारत के साथ जंग या जंग की कोशिश या फिर ऐसी कोई भी कोशिश उन्‍हें जनता का हीरो बना देगी।

और आक्रामक हो रहा चीन
तवांग में चीन की मंशा पर सवाल उठना लाजिमी है। तवांग में चीनी सेना के हमला अचानक नहीं है बल्कि एक सोची समझी साजिश है। ताइवान की सरकार की तरफ से आया बयान इसकी पुष्टि कर देता है। ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू मानते हैं कि चीन, भविष्‍य में होने वाले हमले की तैयारी कर रहा है। उनकी मानें तो चीनी राष्‍ट्रपति जिनपिंग ने अपना तीसरा कार्यकाल सुरक्षित कर लिया है। ऐसे में चीनी सेनाओं की तरफ से बढ़ने वाला खतरा और ज्‍यादा गहरा गया है। उन्‍होंने बताया कि कैसे साल 2020 के बाद से चीनी घुसपैठ की संख्‍या में पांच गुना तक इजाफा हुआ है। उनकी मानें तो चीन एक और मिलिट्री ड्रिल की तैयारी कर रहा है।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...