22.8 C
London
Friday, July 4, 2025
Homeराजनीतिचीनी सैनिकों को खदेड़कर भगाया, राजनाथ सिंह ने भारतीय जवानों के पराक्रम...

चीनी सैनिकों को खदेड़कर भगाया, राजनाथ सिंह ने भारतीय जवानों के पराक्रम का किया जिक्र

Published on

नई दिल्ली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर की रात को चीनी सैनिक तवांग सेक्टर के यांगत्से इलाके में अतिक्रमण करने की कोशिश की गई थी जिसे भारतीय जवानों ने मजबूती के साथ असफल कर दिया और चीनी सैनिकों को उनके पोस्ट तक खदेड़ दिया।

गौरतलब है कि रक्षा मंत्री ने इससे पहले आज विदेश सचिव, रक्षा सचिव, सेना के तीनों अध्यक्षों, सीडीएस और एनएसए अजीत डोभाल के साथ बैठक की थी। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने एक हाईलेवल बैठक की थी।

राजनाथ सिंह का बयान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में दिए बयान में कहा, ‘9 दिसंबर 2022 को पीएलए सैनिकों ने तवांग सेक्टर के यांगत्से एरिया में अतिमक्रण कर स्टेट्स को बदलने का प्रयास किया। चीन की इस हरकत को भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया और उन्हें उनकी पोस्ट पर वापस जान के लिए मजबूर कर दिया। इस झड़प में दोनों ओर की कुछ सैनिकों को चोटें भी आई हैं। इस झड़प में किसी भी भारतीय सैनिक की मृत्यु नहीं हुई और न कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। भारतीय कमांडर के समय पर इंटरवेंशन के कारण चीनी सैनिक वापस चले गए। इसके बाद भारतीय कमांडर ने 11 दिसंबर 2022 को चीनी कमांडर के साथ फ्लैग मीटिंग की चीनी पक्ष को इस तरह की एक्शन से बचने को लिए कहा। इस मुद्दे को चीनी पक्ष के साथ कूटनीतिक स्तर पर भी उठाया गया है। चीनी सैनिकों की किसी भी प्रयास को रोकने के लिए हमारी सेना तत्पर है। यह संसद बिना किसी संशय के भारत की सेना की क्षमता, शौर्य और पराक्रम का अभिनंदन करता है।’

गौरतलब है कि 9 दिसंबर को यांगत्से इलाके में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हो गई थी। इस झड़प में 6 भारतीय सैनिक घायल हुए हैं जबकि चीनी सैनिकों को भी बड़ी चोट पहुंची है। खबरों में बताया गया है कि चीन इस इलाके पर दशकों से बुरी नजर रखे हुए है। तवांग के इलाके पर चीन लगातार चाल चलता रहता है। लेकिन इस बार भारतीय सैनिक पूरी तरह से मुस्तैद थे।

Latest articles

Obesity Causes And Solutions: मोटापा घटाने के लिए PM मोदी की सलाह अब ‘ईट राइट मूवमेंट’ से घटेगा वज़न, जानें आसान तरीक़े

Obesity Causes And Solutions: दुनियाभर में लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं. यह...

America Sanctions on Iran:8000 करोड़ के तेल व्यापार पर प्रतिबंध, हिजबुल्लाह से कनेक्शन

America Sanctions on Iran: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के लगभग एक अरब...

More like this

तेलंगाना BJP को बड़ा झटका विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफ़ा, नेतृत्व विवाद की अटकलें तेज़

BJP : तेलंगाना में बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे...

MP BJP अध्यक्ष पद पर सस्पेंस ख़त्म होने वाला है 2 जुलाई को होगा बड़ा ऐलान

MP BJP: मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए पिछले 6 महीने...

Jitu Patwari FIR: जीतू पटवारी के ख़िलाफ़ FIR: अशोकनगर मामले में नया मोड़ युवक ने वीडियो वायरल करने का लगाया आरोप

Jitu Patwari FIR: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के ख़िलाफ़ अशोकनगर के मुंगावली...