14.9 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआतंकवादियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बचाया जा रहा... UNSC की बैठक में...

आतंकवादियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बचाया जा रहा… UNSC की बैठक में चीन पर गरजे जयशंकर

Published on

न्यूयॉर्क

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के बैठक की अध्यक्षता की है। भारत दिसंबर 2022 महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहा है। इस बैठक में सुरक्षा परिषद में सुधारों पर जोर देते हुए एस जयशंकर ने चीन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद की चुनौती पर विश्व के ज्यादातर देशों ने एक साथ आगे आकर सामूहिक प्रतिक्रिया दी है। चीन का नाम लिए बिना कहा कि गुनहगारों को सही ठहराने और बचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय और बहुपक्षीय मंचों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। चीन ने इसी साल पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ भारत के प्रस्तावों पर रोक लगाई थी। इसमें साजिद मीर, अब्दुल रऊफ, अब्दुल मक्की, शाहिद महमूद जैसे कुख्यात आतंकवादी शामिल हैं।

भारत ने सुरक्षा परिषद में सुधार की वकालत की
मेंटेनेंस ऑफ इंटरनेशनल पीस एंड सिक्योरिटी: न्यू ओरिएंटेशन फॉर रिफॉर्म मल्टीलेटरलिजम विषय पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आयोजित बैठक में जयशंकर ने सुधार की वकालत की। उन्होंने कहा कि 77वें UNGA में हम सभी रिफॉर्म के पक्ष में बढ़ती भावना के साक्षी रहे। हमारी चुनौती इसे ठोस परिणामों में बदलना है। यह बहस और इसका परिणाम न केवल यह निर्धारित करने में मदद करेगा कि हम किस प्रकार का संयुक्त राष्ट्र देखना चाहते हैं, बल्कि ये वैश्विक व्यवस्था भी है जो समकालीन वास्तविकताओं को सर्वोत्तम रूप से दर्शाती है।

संयुक्त राष्ट्र में गांधीजी की प्रतिमा का अनावरण
विदेश मंत्री एस. जयशंकर और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र के नॉर्थ लॉन में आयोजित सादे समारोह में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष कसाबा कोरोसी भी मौजूद थे। भारत ने प्रतिष्ठित शिल्पकार पद्मश्री से सम्मानित रामसुतार द्वारा बनायी गयी यह आवक्ष प्रतिमा संयुक्त राष्ट्र को उपहार स्वरूप दी है। रामसुतार ने ही गुजरात में स्थापित सरकार वल्लभ भाई पटेल की स्टैचू ऑफ यूनिटी डिजाइन की है।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...