5.3 C
London
Friday, February 20, 2026
Homeइंसान का मन काला होता है, जो रंग में धर्म देखता है......

इंसान का मन काला होता है, जो रंग में धर्म देखता है… दीपिका पादुकोण का पुराना वीडियो वायरल

Published on

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पठान’ विवादों में घिर गई है। फिल्म का पोस्टर और टीजर रिवील करने के बाद मेकर्स ने जैसे ही पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज किया तो बवाल मच गया। सॉन्ग में दीपिका के सेंशुअस लुक्स और रिवीलिंग कपड़ों पर आपत्ति जताई जा रही है। पहले मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अगर सीन्स और ड्रेस बदले नहीं गए तो राज्य में मूवी रिलीज नहीं होने देंगे। इसके बाद हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने दीपिका की बिकिनी के केसरी रंग पर भी सवाल खड़े कर दिए। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर भगवा रंग को लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। शाहरुख के फैंस कह रहे हैं कि पहले भी फिल्मों में एक्ट्रेस ने इस रंग के कपड़े पहनकर आइटम सॉन्ग किए हैं तो अब ऐतराज क्यों जताया जा रहा है? इन सबके बीच दीपिका का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, ये क्लिप उनकी मूवी ‘बाजीराव मस्तानी’ का है। ये वीडियो उन लोगों के मुंह पर तमाचा है, जो रंग को धर्म से जोड़ रहे हैं।

दीपिका पादुकोण के इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है, ‘ये सच है कि हर धर्म ने एक रंग को चुन लिया है, पर रंग का तो कोई धर्म नहीं होता, इंसान का मन काला जरूर हो जाता है जो उसे हर रंग में भी धर्म दिखाई देता है।’ ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म के इस क्लिप में दीपिका यही डायल़ॉग बोल रही हैं। वो आगे कहती हैं, ‘दुर्गा को मूर्ति को सजाते वक्त हरे रंग का चूड़ा, हरे रंग का शॉल और हरे रंग की चोली पहनाते हैं। दरगाह में बड़े-बड़े पीर फकीरों की मजार पर केसरिया रंग की चादर चढ़ाते हैं, तब तो रंग का ख्याल नहीं आता।’

सोशल मीडिया पर इस समय ‘पठान’ बायकॉट करने की मांग हो रही है। भड़के हुए यूजर्स कह रहे हैं कि गाने में अश्लीलता दिखाई गई है। दीपिका पादुकोण पर भी निशाना साधा जा रहा है।हालांकि, विरोध के बावजूद शाहरुख खान के फैंस उनके सपोर्ट में हैं। उनका कहना है कि जब पहले भी कई फिल्मों में भगवा रंग के कपड़े पहन एक्ट्रेसेस ने आइटम सॉन्ग किए हैं तो फिर ‘पठान’ को क्यों बायकॉट किया जा रहा है!

कब रिलीज हो रही है मूवी?
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ये एक्शन मूवी ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। शाहरुख इससे पहले ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आए थे, लेकिन उनकी आखिरी मूवी ‘जीरो’ 2018 में रिलीज हुई थी। अपकमिंग मूवीज की बात करें तो शाहरुख को साउथ डायरेक्टर एटली की मूवी ‘जवान’ और राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ में भी देखा जाएगा। वो सलमान खान की ‘टाइगर 3’ में कैमियो में नजर आएंगे।

Latest articles

शिक्षा में नवाचार और भारतीय ज्ञान परंपरा का संगम: उच्च शिक्षा अब होगी रोजगारपरक – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार , आधुनिक तकनीक और भारतीय...

रेडियो बना जन-संवाद का सशक्त माध्यम, ‘मन की बात’ ने फूंकी नई जान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम...

पिपलानी इलाके की लेबर कॉलोनी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के पिपलानी इलाके की लेबर कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना...

दूषित पानी के मुद्दे पर विधानसभा घमासान, कांग्रेस ने बोतलों में गंदा पानी दिखाकर किया प्रदर्शन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को राजनीतिक पारा उस समय चढ़...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...