24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Home'देश में और भी सीरियस मुद्दे हैं...', भगवा बिकिनी विवाद पर बोलीं...

‘देश में और भी सीरियस मुद्दे हैं…’, भगवा बिकिनी विवाद पर बोलीं ‘बेशर्म रंग’ की सिंगर

Published on

शाहरुख खान की फिल्म पठान का गाना बेशर्म रंग जब से रिलीज हुआ है. तब से ही कॉन्ट्रोवर्सी को जबरदस्त हवा मिल गई है. गाने में भगवा बिकिनी पहनने पर दीपिका पादुकोण पर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया जा रहा है. बेशर्म रंग गाने को विशाल ददलानी, शेखर रावजियानी, शिल्पा राव ने गाया है. इस गाने में कुछ बोल स्पैनिश में भी हैं. जिस कैरालिसा ने अपनी आवाज दी है. विवाद बढ़ता देख, कम्पोजर विशाल ददलानी और सिंगर कैरालिसा ने इस गाने पर अपनी राय दी है.

कपड़ों के रंग ही सबकुछ नहीं
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कैरालिसा ने कहा- “भगवा रंग का एकमात्र जुड़ाव स्कूल से हमारे राष्ट्रीय ध्वज में है, जो मुझे याद है, यह साहस और निस्वार्थता का प्रतीक है. मुझे नहीं पता कि किस सांसद (मध्य प्रदेश के मंत्री) ने अपराध किया, लेकिन मुझे पूरा यकीन है हमारे देश में एक काल्पनिक फिल्म में इस्तेमाल किए गए कॉस्ट्यूम के रंग की तुलना में कहीं अधिक दबाव वाले मुद्दे हैं, जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है.”

पुरानी धुन और नई बीट्स का संगम
वहीं म्यूजिक कम्पोजर विशाल ददलानी और विशाल शेखर ने गाने के बारे में बात करते हुए कहा कि-“बेशरम रंग एक अलग तरह का गाना है. यह कई तरह के जॉनर का संगम है जो इसे संगीत की दृष्टि से बहुत रोमांचक बनाता है. यह लगभग एक पुराने स्कूल की धुन है जिसे आधुनिक बीट के साथ जोड़ा गया है, जो एफ्रो बीट से इन्फ्लुएंज है, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक है.”

विशाल ने आगे कहा- “मैं जो सबसे ज्यादा पसंद करता हूं वह यह है कि एक सच्ची धुन है जो भाषा से परे है,. क्योंकि जब शिल्पा इसे गा रही है, तो यह एक बहुत ही पारंपरिक भारतीय राग लगता है. वहीं जब कैरालिसा इसे स्पेनिश में गाती हैं तो मैं उस राग का एक स्पेनिश संस्करण सुन रहा होता हूं. जो कि रियल लगता है.”

बेशर्म रंग गाने को रिलीज के पहले घंटे में ही एक मिलियन व्यूज मिल गए थे. वहीं अब तक गाना यूट्यूब पर 47 मिलियन व्यूज पार कर चुका है. पठान का ये पहला ही गाना है, जो अभी तक रिलीज हुआ है. लेकिन अब भी इसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर वन की जगह हासिल की हुई है.

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...