24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeशाहरुख-दीपिका के बचाव में स्वरा भास्कर, क्या चीन के मुद्दे से भटकाना...

शाहरुख-दीपिका के बचाव में स्वरा भास्कर, क्या चीन के मुद्दे से भटकाना है, पठान एक बहाना है?

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वो किसी भी मुद्दे में अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं। इस समय देश में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशर्म रंग’ को लेकर हंगामा मचा हुआ है। दीपिका की ऑरेंज कलर की बिकिनी को धर्म से जोड़ दिया गया है और इसे ‘भगवा बिकिनी’ कहकर मूवी को बहिष्कार करने की मांग उठ रही है। इन सबके बीच स्वरा ने शाहरुख और दीपिका का सपोर्ट किया है। उन्होंने कुछ ट्वीट को रीट्वीट भी किया है, जिसमें ये लिखा है कि ‘चीन के मुद्दे को भटकाना है, पठान तो एक बहाना है…।’ यानी एक्ट्रेस ने विरोध करने वालों पर तंज कसा है।

स्वरा भास्कर ने एक आर्टिकल शेयर किया, जिसमें लिखा है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ‘पठान’ की रिलीज पर रोक लगा सकती है, क्योंकि फिल्म के गाने में ‘एक मुस्लिम आदमी केसरिया रंग के कपड़े पहने लड़की को छू रहा है।’

स्वरा ने सत्ताधारी राजनेताओं पर कसा तंज
इस आर्टिकल को शेयर करते हुए Swara Bhasker ने लिखा, ‘मिलिए हमारे देश के सत्ताधारी राजनेताओं से.. अभिनेत्रियों के कपड़ों को देखने से फुरसत मिलती तो क्या पता कुछ काम भी कर लेते?!? #Pathaan #Pathan’

चीन के मुद्दे को भी घसीटा
स्वरा भास्कर ने कुछ ट्वीट को भी रिट्वीट किए हैं, जिसमें ये कहा गया है कि ‘पठान तो सिर्फ बहाना है, चीन के मुद्दे से भटकाना है।’ एक और ट्वीट है, जिसमें लिखा है, ‘चीन का मुद्दा तो दब रहा है ना।’ बता दें कि 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इस घटना में दोनों देशों के सैनिक चोटिल हुए थे।

स्वरा को लोग सुना रहे हैं खरी-खोटी
स्वरा की इन बातों से कई लोग सहमत नहीं हैं, उन्होंने एक्ट्रेस की ही क्लास लगा दी है। एक यूजर ने सवाल पूछा कि ‘क्या इसे हम सपरिवार देख सकते हैं? महत्वपूर्ण ये है कि इसका समाज पर क्या असर पड़ेगा!’ एक ने कहा, ‘ये भारतीय सभ्यता नहीं है।’

‘भगवा बिकिनी’ पर मचा है बवाल
‘पठान’ फिल्म 25 जनवरी 2023 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। इसमें शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम भी हैं। फिल्म का पहला गाना 12 दिसंबर को रिलीज किया गया और इस पर विवाद शुरू हो गया। पहले दीपिका के सेंशुअस डांस स्टेप्स और लुक्स पर सवाल उठाए गए। इस गाने को वल्गर कहा गया। फिर गाने में दीपिका ने जो बिकिनी पहनी है, उसके कलर पर ‘युद्ध’ छिड़ गया। इसी के तहत सोशल मीडिया पर #BoycottPathaan भी ट्रेंड होने लगा। नेताओं से लेकर संतों तक ने फिल्म को बैन करने की मांग की है।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...