20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
HomeUncategorized'पठान' पर भड़का उलेमा बोर्ड और मुस्लिम संगठन, कहा- फिल्म मुसलमानों के...

‘पठान’ पर भड़का उलेमा बोर्ड और मुस्लिम संगठन, कहा- फिल्म मुसलमानों के खिलाफ, नहीं होने देंगे रिलीज

Published on

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ पर जारी बवाल दिन-ब-दिन विकराल रूप लेता जा रहा है। मध्य प्रदेश में हिंदू संगठनों के बाद अब मुस्लिम संगठन भी इस फिल्म के खिलाफ खड़ा हो गया है। प्रदेश के उलेमा बोर्ड ने इस फिल्म का विरोध किया है और कहा है कि वह इसे राज्य में रिलीज नहीं होने देगा। वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमिटी ने भी ‘पठान’ का विरोध किया है। उनका कहना है कि फिल्म को मध्य प्रदेश तो क्या देशभर में रिलीज नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि मुस्लिम धर्म को बदनाम करने की इजाजत किसी को भी नहीं है, फिर चाहे वह शाहरुख हों या फिर कोई और खान।

मालूम हो कि Pathaan का गाना ‘बेशर्म रंग’ हाल ही रिलीज हुआ। इसमें Deepika Padukone ने भगवा रंग की बिकीनी पहनी है और शाहरुख खान के साथ कुछ बोल्ड सीन भी दिए हैं। इसी की वजह से न सिर्फ ‘पठान’ के बायकॉट की मांग हो रही है, बल्कि विरोध की आग भी भड़क रही है। हिंदु संगठन वीर शिवाजी ग्रुप का कहना है कि भगवा रंग की बिकीनी से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। कुछ सीन्स भी ऐसे हैं जो आपत्तिजनक हैं।

इंदौर पर विरोध की आग, जलाए गए शाहरुख-दीपिका के पुतले
हिंदु संगठनों का यह भी कहना है कि इस गाने को जान-बूझकर गंदी मानसिकता के साथ बनाया गया। फिल्म के विरोध में बुधवार को इंदौर में लोग सड़कों पर उतर आए और शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण के पुतले जलाए। उधर सोशल मीडिया पर ‘पठान’ के बायकॉट की मांग लगातार जारी है। मध्य प्रदेश के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी कहा कि मेकर्स ‘बेशर्म रंग’ गाने में दीपिका पादुकोण के कपड़े और कुछ सीन्स ठीक कर लें, नहीं तो फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे।

उलेमा बोर्ड भड़का- मुस्लिम समुदाय को बदनाम किया गया
उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष सैय्यद अनस अली ने भी ‘पठान’ पर आपत्ति जताई और कहा कि वह इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। एएनआई से बातचीत में सैय्यद अनस अली ने कहा, ‘इस फिल्म से मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। हम इस फिल्म को न सिर्फ मध्य प्रदेश में बल्कि पूरे देश में रिलीज नहीं होने देंगे। पठान सबसे सम्मानित मुस्लिम समुदायों में से एक हैं। इस फिल्म में सिर्फ पठान ही नहीं बल्कि पूरे मुस्लिम समुदाय को बदनाम किया जा रहा है। फिल्म का नाम ‘पठान’ है और इसमें महिलाएं अश्लील डांस करती नजर आ रही हैं। फिल्म में पठानों को गलत तरीके से दिखाया गया है।’

‘पठान नाम हटाओ, शाहरुख का किरदार बदलो, फिर चाहे जो करो’
सैय्यद अनस अली ने आगे कहा, ‘मेकर्स को पठान का नाम हटा देना चाहिए। Shah Rukh Khan को अपने किरदार का नाम बदल लेना चाहिए। उसके बाद जो चाहो करो। लेकिन हम इस फिल्म को देश में रिलीज नहीं होने देंगे। हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और एफआईआर भी दर्ज करवाएंगे। प्राने थमिकी भी दर्ज कराएंगे। अली ने कहा कि इस फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए जो बन पड़ेगा, वो करेंगे।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...