26.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस-यूक्रेन युद्ध कब खत्म होगा? पुतिन के गुरु ने कर दी दुनिया...

रूस-यूक्रेन युद्ध कब खत्म होगा? पुतिन के गुरु ने कर दी दुनिया खत्म होने की भविष्यवाणी

Published on

मॉस्को

रूस-यूक्रेन युद्ध का कोई अंत दिखाई नहीं दे रहा। रूसी सेना पिछले 10 महीनों से यूक्रेन में तबाही मचाए हुए है। इस दौरान यूक्रेनी सेना के पलटवार में हजारों रूसी सैनिकों की जान भी जा चुकी है। यूक्रेन का दावा है कि इस युद्ध में रूस के 90000 सैनिक मारे जा चुके हैं। वहीं, यूरोपीय यूनियन ने कहा है कि रूसी हमलों में 1 लाख से अधिक यूक्रेनी सैनिकों की मौत हुई है। इतनी बड़ी जनहानि के बावजूद दोनों देश युद्ध विराम पर राजी नहीं हैं। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के राजनीतिक गुरु अलेक्जेंडर दुगिन ने रूस-यूक्रेन युद्ध के अंत को लेकर दो विकल्प सुझाए हैं। उन्होंने कहा है कि पहला विकल्प यह है कि या तो रूस युद्ध जीत जाए और दूसरा विकल्प है कि या तो दुनिया ही खत्म हो जाए।

दुगिन बोले- यह मानवता और दुष्ट ताकतों के बीच युद्ध
टीवी9 भारतवर्ष न्यूज चैनल से बात करते हुए अलेक्जेंडर दुगिन ने कहा कि यह रूस और यूक्रेन या रूस और पश्चिमी देशों के बीच युद्ध नहीं है। यह संघर्ष मानवता और दुष्ट ताकतों के बीच की जंग है, जो हर देश, हर संस्कृति और हर लोग पर हमले कर रही है। ये काली ताकतें हमारे जिजीविषा और आत्मा को खत्म करना चाहती हैं। मैं भारत, ईरान, तुर्की, चीन, यूरोप, लैटिन अमेरिका, अफ्रीका और दुनिया के लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने अभी तक मेरी बेटी दारिया को याद रखे हैं। वे उसके बलिदान का मतलब समझते हैं, जिसने शांति, सद्भाव के लिए खुद को कुर्बान किया।

यूनिपोलर वर्ल्ड ऑर्डर को खत्म करना चाहता है रूस
दुगिन ने कहा कि यह युद्ध यूनिपोलर सिस्टम को खत्म कर देगा। यह युद्ध यूनिपोलर वर्ल्ड ऑर्डर के खिलाफ मल्टीपोलर वर्ल्ड ऑर्डर का युद्ध है। यह सिर्फ रूस, यूक्रेन या यूरोप के बारे में नहीं है। यह युद्ध पश्चिम का पूरी दुनिया के खिलाफ है। यह मानवता के खिलाफ युद्ध है। मैं अपने देश, अपने लोग और अपने राष्ट्रपति का समर्थन करता हूं जो न्याय और शांति के लिए लड़ रहे हैं। इस युद्ध में सिर्फ रूस की जीत नहीं होगी, बल्कि उन यूक्रेनियन की भी होगी जो हमारे साथ शांति और सद्भाव के साथ रहना चाहते हैं।

दुगिन ने युद्ध खत्म होने की दो संभावनाएं बताई
उनसे पूछा गया कि रूस-यूक्रेन युद्ध कैसे खत्म हो सकता है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इसकी दो संभावनाएं हैं। पहला- या तो रूस युद्ध जीत जाए। लेकिन, यह इतनी जल्दी नहीं होने जा रहा और यह इतना आसान भी नहीं है। दूसरा- या तो दुनिया खत्म हो जाए। या तो हम जीतेंगे या फिर दुनिया खत्म हो जाएगी, क्योंकि मैं आश्वस्त हूं कि इस समय रूस पीछे नहीं हटेगा और हम जीत के अलावा किसी भी अन्य विकल्प को नहीं चाहते।

कौन हैं अलेक्जेंडर दुगिन
अलेक्जेंडर दुगिन का पूरा नाम अलेक्सांद्र गेलीविच दुगिन है। वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गुरू और सलाहकार हैं। रूस में उन्हें एक राजनीतिक दार्शनिक, विश्लेषक और रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है। पश्चिमी देशों का आरोप है कि दुगिन फासीवादी विचारधारा के कट्टर समर्थक हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच में ही उनकी बेटी दारिया को कार बम हमले में मार दिया गया था। कहा जाता है कि अलेक्जेंडर दुगिन ने ही पहली बार यूक्रेन को विशुद्ध रूप से रूसी केंद्रीकृत राज्य का प्रशासनिक क्षेत्र कहकर संबोधित किया था। उन्होंने यूक्रेन को नोवोरोसिया (नया रूस) का नाम भी दिया है। यह भी आरोप लगते हैं कि दुगिन के इशारे पर ही पुतिन ने यूक्रेन पर हमले का प्लान बनाया था।

Latest articles

दादाजी धाम में सातवें बड़े मंगल पर बाल हनुमान जी का दिव्य श्रृंगार, दीपों से जगमगाया मंदिर

भोपाल। रायसेन रोड पटेल नगर स्थित भोपाल के सुप्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...

टैगोर नगर में बैंक कुर्की पर भारी हंगामा, पते के फेर में फंसी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टैगोर नगर में बैंक द्वारा की जा...

जिनेवा में आयोजित 114वें अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में डॉ. विराट जायसवाल ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

भोपाल। स्विट्जरलैंड के जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (पैलेस दे नेशंस) में 1 से...

भेल ने नॉर्थ करनपुरा में स्थापित की देश की पहली एसीसी तकनीक युक्त सुपरक्रिटिकल यूनिट

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने देश के ऊर्जा और बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर)...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...