26.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराष्ट्रीयकानून मंत्री के तंज पर सीजेआई ने दिया करारा जवाब, बोले- कोई...

कानून मंत्री के तंज पर सीजेआई ने दिया करारा जवाब, बोले- कोई केस छोटा नहीं, Winter Break में नहीं बैठेगी कोई बेंच

Published on

नई दिल्ली

केंद्र सरकार से सुप्रीम कोर्ट का टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को कानून मंत्री ने संसद में सुप्रीम कोर्ट को नसीहत दी तो शुक्रवार को सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने सरकार को करारा जवाब दिया। उनका कहना था कि कोई भी केस छोटा नहीं होता। Winter Break में कोर्ट के चलने के सवाल पर उनका कहना था कि इस दौरान कोई बेंच नहीं बैठने जा रही है।

दरअसल, कानून मंत्री ने बीते दिन अदालतों में लंबित केसों को लेकर सुप्रीम कोर्ट पर तीखा वार किया था। उनका कहना था कि सरकार कोर्ट के कामों में दखल नहीं देना चाहती लेकिन पांच करोड़ केस देश की विभिन्न अदालतों में पेडिंग हैं। सरकार की चिंता उनको लेकर है। कानून मंत्री यहां तक बोले कि सुप्रीम कोर्ट के साथ दूसरे हाईकोर्ट्स में जो वैकेंसीज हैं वो चिंता में डाल ने वाली हैं। सरकार के पास अच्छे जजों की सिफारिशें नहीं आतीं।

उनका कहना था कि संविधान ने सरकार को अधिकार दिया था कि वो अदालतों में रिक्त पदों को भरे। लेकिन 1993 के बाद स्थिति बदल गई। कानून मंत्री ने अदालतों में होनी वाली लंबी छुट्टियों पर भी तीखा तंज कसा था। उनका कहना था कि इतने पेंडेंसी के बावजूद जज लंबी छुट्टी पर जाते हैं। कानून मंत्री का ये भी कहना था कि सुप्रीम कोर्ट को संवैधानिक मामलों की सुनवाई करनी चाहिए। छोटे-मोटे केसों में नहीं पड़ना चाहिए।

सीजेआई ने कानून मंत्री के दोनों तंजों पर पलटवार किया। उनका कहना था कि सर्दी की छुट्टियों में कोई भी बेंच काम नहीं करेगी। ध्यान रहे कि ग्रीष्म अवकाश के दौरान सुप्रीम कोर्ट वेकेशन बेंच का गठन करता है जो गंभीर मामलों की सुनवाई के लिए उपलब्ध होती है। लेकिन सीजेआई ने साफ कर दिया कि 2 जनवरी 2023 तक कोई भी बेंच काम नहीं करेगी।

मामलों की सुनवाई पर उनका कहना था कि कोर्ट छोटे बड़े के फेर में नहीं पड़ता। उसका काम जो मामला सामने आता है उसे अच्छे तरीके से सुनवाई करके निपटाना होता है। गौरतलब है कि अदालतों में भरती को लेकर सरकार और सुप्रीम कोर्ट के बीच तकरार चल रही है। अदालत कॉलेजियम की सिफारिशों को ठंडे बस्ते में कई बार डाल देती है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को हिदायत भी दी है।

Latest articles

दादाजी धाम में सातवें बड़े मंगल पर बाल हनुमान जी का दिव्य श्रृंगार, दीपों से जगमगाया मंदिर

भोपाल। रायसेन रोड पटेल नगर स्थित भोपाल के सुप्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...

टैगोर नगर में बैंक कुर्की पर भारी हंगामा, पते के फेर में फंसी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टैगोर नगर में बैंक द्वारा की जा...

जिनेवा में आयोजित 114वें अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में डॉ. विराट जायसवाल ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

भोपाल। स्विट्जरलैंड के जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (पैलेस दे नेशंस) में 1 से...

भेल ने नॉर्थ करनपुरा में स्थापित की देश की पहली एसीसी तकनीक युक्त सुपरक्रिटिकल यूनिट

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने देश के ऊर्जा और बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर)...

More like this

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...