23.7 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यकिस्मत पलटना इसे कहते हैं: दरगाह में भीख मांग रहा था बच्चा,...

किस्मत पलटना इसे कहते हैं: दरगाह में भीख मांग रहा था बच्चा, घर लौटा तो करोड़पति निकला

Published on

रुड़की

दरगाह में भीख मांगने वाला लड़का रातोरात करोड़पति निकल आए तो यह बात किसी काल्पनिक कहानी जैसी लगती है। ऐसी कहानी अगर फिल्मों में हो तो लोग बड़े चाव से देखें लेकिन यह मानना मुश्किल है कि वास्तविक जीवन में यह सच हो सकता है। लेकिन यह सच हुआ है। उत्तराखंड के रुड़की में एक दरगाह है पिरान कलियार, जिसके बाहर 10 साल का एक लड़का करीब साल भर से भीख मांगता रहा था। गंदे कपड़े पहने लोगों के सामने एक-एक रुपये के लिए गिड़गिड़ाते हुए ही उसकी जिंदगी कट रही थी लेकिन अचानक एक दिन उसके जीवन का ऐसा रहस्य खुला कि न सिर्फ अनाथ बच्चे को उसका परिवार मिल गया बल्कि उसकी किस्मत भी बदल गई। पाई-पाई के लिए मोहताज 10 साल का वह लड़का करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला। एक साल पहले वह अपने परिवार से बिछड़ गया था और दरगाह में भीख मांगने लगा था। जिसने भी ‘भिखमंगे’ बच्चे का यह सच सुना, उसके होश उड़ गए।

सहारनपुर का रहने वाला है शाहजेब
बच्चे की पहचान 10 साल के शाहजेब आलम के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के पंडौली गांव का रहने वाला है। उसके पिता मोहम्मद नावेद की साल 2019 में लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। पिता की मौत से कुछ ही महीने पहले शाहजेब की मां इमराना पति को छोड़कर अपने मायके में रहने लगी थीं। बाद में वह शाहजेब को लेकर पिरान कलियार रहने के लिए चली गईं और जीने-खाने के लिए छोटे-मोटे काम करने लगीं। लेकिन, बच्चे के जीवन में विपत्ति का एक और पहाड़ तब टूट पड़ा जब साल 2021 में इमराना की कोरोना से मौत हो गई।

भीख पर रहने वाला लड़का निकला करोड़पति
मासूम शाहजेब अनाथ हो गया तो उसके पड़ोसियों ने उसे पिरान कलियार में सूफी संप्रदाय के प्रतिष्ठित तीर्थस्थल में शरण लेने की सलाह दी। इसके बाद से ही शाहजेब अनाथ की तरह वहां रहकर भीख मांगता रहा है। जीने के लिए वह पूरी तरह से लोगों के दान-दक्षिणा पर ही निर्भर हो गया था। इसी बीच, शाहजेब के दादा मोहम्मद याकूब ने उसके लिए ऐसा रास्ता खोल दिया कि उसकी जिंदगी बदल गई। याकूब ने अपनी वसीयत लिखी तो उसमें अपने दिवंगत बेटे नावेद के पुत्र शाहजेब के नाम अपनी अचल संपत्ति का एक हिस्सा कर दिया। इस संपत्ति की कीमत 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

रिश्तेदारों ने शाहजेब को तलाशा
साल 2021 में याकूब का इंतकाल हुआ तो वसीयत अमल में आई और 5 बीघा जमीन के साथ दो मंजिला मकान की संपत्ति शाहजेब के नाम पर हो गई। लेकिन शाहजेब का तो कहीं पता ही नहीं था। शाहजेब के रिश्तेदारों ने चारों तरफ उनकी तलाश शुरू की। किसी तरह से उन्हें पता चला कि बच्चा पिरान कलियार में भिखारी बनकर लोगों से भीख मांगता है। वे तुरंत सहारनपुर आए और उसे अपने साथ वापस लेकर गए।

परिवार से घुल-मिल रहा है शाहजेब
शाहजेब के एक रिश्तेदार शाह आलम ने बताया कि यह हमारे परिवार के लिए त्योहार से भी बढ़कर है कि शाहजेब हमारे साथ है। हम उसे खोजने की सारी उम्मीद खो चुके थे। हमने उसकी एक फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी थी, लेकिन उससे ज्यादा फायदा मिला नहीं। शाहजेब की घर वापसी पर शाह आलम ने बताया कि वह धीरे-धीरे हम सब में घुलमिल रहे हैं लेकिन इसमें अभी थोड़ा समय लगेगा। इतनी कम उम्र में उसने काफी दुनिया देख ली है।

Latest articles

भोपाल में प्रशासनिक सर्जरी: एडीएम, तीन एसडीएम समेत सात तहसीलदारों के तबादले

भोपाल। राज्य सरकार द्वारा सोमवार देर रात जारी की गई राज्य प्रशासनिक सेवा के...

भोपाल के प्लेटिनम प्लाजा में रेस्टोरेंट के सेंडविच में निकली मरी हुई मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग से शिकायत, आज होगी जांच

भोपाल। राजधानी के माता मंदिर स्थित प्लेटिनम प्लाजा के एक रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा...

15 साल से प्लॉट और रजिस्ट्री का इंतजार, रोहित हाउसिंग सोसायटी के 300 सदस्य फिर पहुंचे जनसुनवाई

भोपाल। राजधानी की गृह निर्माण समितियों में चल रहे फर्जीवाड़े और लेती-देती का एक...

भोपाल से पटना और वाराणसी के लिए जल्द शुरू हो सकती है सीधी विमान सेवा

भोपाल। राजधानी भोपाल से पटना और वाराणसी के लिए जल्द ही सीधी हवाई सेवा...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...