23.7 C
London
Wednesday, June 17, 2026
HomeराजनीतिPM मोदी पर बिलावल के बयान से उबाल, BJP ने खोला मोर्चा,...

PM मोदी पर बिलावल के बयान से उबाल, BJP ने खोला मोर्चा, सिंघवी ने दी ये नसीहत

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान पर देश में घमासान मच गया है. क्या पक्ष, क्या विपक्ष, भुट्टो के बयान के खिलाफ हर खेमे ने मोर्चा खोल दिया है. बिलावल भुट्टो की तरफ से भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर पर किए गए निजी हमलों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज पूरे उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन का ऐलान किया है. वहीं, अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी पाकिस्तानी विदेश मंत्री को नसीहत दी है.

अभिषेक मनु सिंघवी ने बिलावल भुट्टो को नसीहत देते हुए कहा कि बेहतर ये होगा कि अपने देश का आत्मनिरीक्षण करें. उन्हें (बिलावल भुट्टो को) बेनजीर भुट्टो सहित हजारों पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या के कारणों पर गौर करना चाहिए. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बिलावल भुट्टो को पाकिस्तान पर बढ़ते कर्ज, आर्थिक संकट और आतंकवाद पर ध्यान देने की भी नसीहत दी.

उन्होंने ट्वीट कर ये भी कहा कि बिलावल भुट्टो ने एक विदेश मंत्री की तरह नहीं बोला. उनको सुनकर ऐसा लगा जैसे कोई दुष्प्रचार करने वाला बोल रहा हो. इससे पहले बीजेपी के कई नेताओं ने भी बिलावल के बयान पर आपत्ति जताते हुए इसकी आलोचना की थी. केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बिलावल भुट्टों को मानसिक रूप से दिवालिया बताया था. अनुराग ठाकुर ने इसे शर्मनाक बताया था.

यूपी में बीजेपी कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन 
बीजेपी यूपी ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान के खिलाफ पूरे प्रदेश में आज प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. यूपी की राजधानी लखनऊ में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे से पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे. जिला स्तर पर भी बीजेपी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बिलावल के बयान के खिलाफ दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर भी प्रदर्शन किया था.

भारत ने दी थी कड़ी प्रतिक्रिया
पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बिलावल के बयान को पाकिस्तान का स्तर जाहिर करने वाला बताया था. उन्होंने कहा था कि इससे जाहिर होता है कि भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए वो किस हद तक जा सकता है. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 1971 की याद दिलाते हुए कहा कि वे भूल गए हैं जब पाकिस्तान ने बंगालियों और हिंदुओं का नरसंहार किया था.

जयशंकर की लताड़ के बाद आया था बिलावल का बयान
बिलावल भुट्टो ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अधिवेशन से इतर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत सरकार को महात्मा गांधी की बजाय हिटलर से प्रभावित बताया था. पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर भी अमर्यादित टिप्पणी की थी. बिलावल ने पीएम मोदी को गुजरात का कसाई बताया था. बिलावल का बयान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एस जयशंकर की ओर से पवाकिस्तान को लताड़ लगाए जाने के बाद आया था.

दरअसल, पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर का मुद्दा उठाया था. उन्होंने परिषद में भारत को शामिल करने की मांग पर कहा था कि नए सदस्यों को जोड़े जाने से अन्य देशों को कम मौके मिलेंगे. सभी सदस्यों की संप्रभुता का ध्यान रखा जाना चाहिए. इसे लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को लताड़ लगाई थी. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अधिवेशन में कहा था कि ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकी को पनाह और पड़ोसी देश की संसद पर हमला कराने वाले देश को उपदेश नहीं देना चाहिए.

Latest articles

नियुक्ति की मांग को लेकर डीपीआई पहुंचे चयनित शिक्षक, बोले- 6 महीने बाद भी नहीं मिली जॉइनिंग

भोपाल। माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2) भर्ती 2024 के चयनित अभ्यर्थियों ने मंगलवार को लोक शिक्षण...

भोपाल में प्रशासनिक सर्जरी: एडीएम, तीन एसडीएम समेत सात तहसीलदारों के तबादले

भोपाल। राज्य सरकार द्वारा सोमवार देर रात जारी की गई राज्य प्रशासनिक सेवा के...

भोपाल के प्लेटिनम प्लाजा में रेस्टोरेंट के सेंडविच में निकली मरी हुई मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग से शिकायत, आज होगी जांच

भोपाल। राजधानी के माता मंदिर स्थित प्लेटिनम प्लाजा के एक रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा...

15 साल से प्लॉट और रजिस्ट्री का इंतजार, रोहित हाउसिंग सोसायटी के 300 सदस्य फिर पहुंचे जनसुनवाई

भोपाल। राजधानी की गृह निर्माण समितियों में चल रहे फर्जीवाड़े और लेती-देती का एक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...