19.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeफिल्म का विरोध करने पर स्वरा भास्कर ने प्रज्ञा ठाकुर पर कसा...

फिल्म का विरोध करने पर स्वरा भास्कर ने प्रज्ञा ठाकुर पर कसा तंज, मिले ऐसे जवाब

Published on

नई दिल्ली

पठान फिल्म का जबरदस्त विरोध हो रहा है, कई संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया गया। नेताओं, मंत्रियों और धार्मिक गुरुओं ने इस फिल्म के बहिष्कार की मांग की है। वहीं इस फिल्म के समर्थन में भी कई लोग उतर आये हैं। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने फिल्म के विरोध में बातें की थी, इस पर अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने क्या कहा था?
प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि पठान फिल्म में जिस तरह से भगवा फिल्म का अपमान किया गया है, मैं हिंदुओं से आव्हान करती हूं कि उसकी कोई फिल्म ना देखें। हिंदुओं में अगर सच्चा खून है तो कभी भी इस फिल्म को नहीं देखेंगे और ना ही इस फिल्म को चलने देंगे। साध्वी प्रज्ञा के इस बयान पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने पलटवार किया है।

स्वरा भास्कर ने दिया ये जवाब
स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा, “आतंक आरोपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर बेरोज़गार वाइब्स दे रही हैं? क्या भोपाल की जनता के सारे मुद्दे निपट गए हैं? काफी फारिक लग रही हैं मैडम।” स्वरा भास्कर के इस बयान पर तमाम लोग टिप्पणी कर रहे हैं। @imnot_nav यूजर ने लिखा कि प्रज्ञा ठाकुर तो 24 घंटे भगवे का अपमान करती हैं। हिंदुओं का ख़ून तो प्रज्ञा ठाकुर को भगवा वस्त्र में देखकर खौलना चाहिए। @MrNavneetGour1 यूजर ने लिखा कि अंधभक्तों को दिक्कत रंग से नहीं है, सिर्फ शाहरुख खान से है। कलर तो एक बहाना है असल शाहरुख खान बस निशाना है।

@Prabhat80182249 यूजर ने लिखा कि पहली बात तो वह अब आरोपी नहीं है, बरी हो चुकी हैं। दूसरी बात वह बेरोजगार नहीं है, देश की सांसद हैं लेकिन तुम बेरोजगार हो। @jatanacharya यूजर ने लिखा कि आप तो बहुत व्यस्त होने की वजह से ‘फारिक’ लोगों पर प्रतिक्रिया दे रही हो ? वैसे ‘फारिक’ नहीं होता, ‘फारिग’ होता है। @being_miral यूजर ने लिखा कि वो पब्लिक के चुने हुए सांसद हैं और आप क्या हैं मोहतरमा? @MeraBha09786376 यूजर ने लिखा कि स्वरा जी, तुम अपना काम देखो ऐसे हालातों में तो कोई सूखी घास भी नहीं डाल रहा होगा।

बता दें कि विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने बेशर्म रंग गाने के सीन और दीपिका पादुकोण के पहने भगवा बिकिनी पर आपत्ति जताई है।संगठन ने गाने को सही करने की मांग की है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी कहा है कि अगर इस फिल्म में बदलाव नहीं किया गया तो इस फिल्म को मध्य प्रदेश में रिलीज करने पर विचार करना पड़ेगा। फिल्म का विरोध करने वालों में साध्वी प्राची, साध्वी प्रज्ञा, धर्मेंद्र शास्त्री, VHP, भाजपा के कई सांसदों और कई संगठनों का नाम शामिल है।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...