‘पठान’ के भगवा बिकिनी कॉन्ट्रोवर्सी ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। देखते ही देखते भोजपुरी इंडस्ट्री और बीजेपी सासंद शाहरुख के फैंस के निशाने पर आ गए। ट्विटर पर निरहुआ और रवि किशन की फिल्मों के वीडियो क्लिप ट्वीट कर यूजर विरोध करने वालों से सवाल पूछ रहे हैं। इन वीडियोज में कलाकार भगवा रंग के कपड़ों में रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
शाहरुख और दीपिका का ‘पठान’ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। एक रंग ने देशभर में विरोध और बवाल की शुरुआत कर दी है। कई शहरों में फिल्म बैन करने की मांग उठाई जा रही है। इसी बीच अब इस विरोध को नया मोड़ मिल गया है। देखते ही देखते ‘पठान’ कॉन्ट्रोवर्सी में भोजपुरी इंडस्ट्री निशाने पर आ गई। सोशल मीडिया पर भोजपुरी कलाकारों के वीडियो क्लिप वायरल किए जा रहे हैं, जिसमें वह भगवा रंग के कपड़ो में रोमांटिक सीन करते नजर आ रहे हैं।
जहां एक ओर दीपिका के भगवा बिकिनी का विरोध हो रहा है, वहीं दूसरी ओर निरहुआ और आम्रपाली भगवा रंग के कपड़े में खाट पर रोमांस करने नजर आ रहे हैं। इन वीडियोज को ट्विटर पर खूब शेयर किया जा रहा है। शाहरुख के फैंस भोजपुरी सिनेमा में मौजूद ऐसे वीडियोज को पोस्ट कर विरोध कर रहे लोगों से सवाल पूछ रहे हैं।
निशाने पर आए सासंद
भोजपुरी के तीन बड़े कलाकार, दिनेश लाल यादव निरहुआ, रवि किशन और मनोज तिवारी, बीजेपी कार्यकर्ता और सासंद भी हैं। ट्विटर पर इन तीनों के कई ऐसे रोमांटिक वीडियो क्लिप्स शेयर किए गए, जिनमें इनकी हिरोइन ने भगवा रंग के कपड़े पहन रखे हैं। एक यूजर ने निरहुआ के वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भाजपा के सासंद निरहुआ जी भगवा रंग की इज्जत करते हुए। इसपर बुद्धिजीवी लोग कुछ नहीं बोलेंगे।’
