15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यकोहरे के कोहराम से UP में थमीं रोडवेज बसें, रात में नहीं...

कोहरे के कोहराम से UP में थमीं रोडवेज बसें, रात में नहीं चलेंगी, जानिए क्या आदेश

Published on

नोएडा

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण लगातार हादसों का शिकार हो रही बसों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने बड़ा ऐलान किया है। इसके तहत गाजियाबाद से संचालित होने वाले करीब 50 रूटों पर शाम 5 बजे के बाद बसों का संचालन बुधवार से बंद कर दिया गया है। एनसीआर के साथ लॉन्ग रूट पर कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए वीसी ने बैठक कर ये निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा नोएडा में भी 11 बजे के बाद बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। नोएडा डिपो ने यह फैसला लिया है।

बता दें कि एनसीआर में लगातार ठंड बढ़ने के साथ-साथ घना कोहरा भी छाने लगा है। कोहरे के चलते तमाम जगहों पर वाहन चालकों को दिक्कतें भी हो रही हैं और कई ऐक्सीडेंट की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में नोएडा डिपो ने भी एहतियात के तौर पर एक बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक रात 11 बजे के बाद बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। अगर बहुत ज्यादा सवारी है और बहुत ज्यादा आवश्यकता है तो उसके बाद ही किसी बस का संचालन किया जाएगा।

आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम विभाग का अनुमान है कि कोहरा लगातार बढ़ेगा। इसलिए अलर्ट अभी से जारी कर दिया गया है। देर रात और सुबह के समय विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम है। हादसों को रोकने के लिए इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत यमुना एक्सप्रेस की स्पीड लिमिट को भी कम कर दिया गया है। नोएडा डिपो के एआरएम नरेश पाल ने बताया कि कोहरे के कारण ये फैसला लिया गया है कि रात्रि 11 बजे के बाद डिपो से बसों को नहीं भेजा जाएगा। अगर आवश्यकता हुई या सवारियां ज्यादा हुईं तो ही बसें भेजी जाएंगी। ऐसे में जिन लोगों को अपने गंतव्य तक जाना है वे रात्रि 11 बजे से पहले डिपो जाकर बस ले सकते हैं।

रात्रिकालीन ऑनलाइन रिजर्वेशन रद्द
परिवहन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 20 दिसंबर कोहरे के मद्देनजर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रात में बसों के संचालन को रोक दिया गया है। इसको सुनिश्चित करने के लिए सभी क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदेश के तमाम बस स्टेशनों पर रात 8 बजे से 12 बजे तक कैंप करेंगे। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आदेश में आगे कहा गया है कि अगर संचालन के बीच में कोहरा मिलता है तो बस को निकटतम बस अड्डे या सुरक्षित स्थान पर पार्क किया जाएगा। कोहरे के कारण आने वाले एक महीने के लिए यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रात्रिकालीन सेवाओं के ऑनलाइन रिजर्वेशन को स्थगित किया जाता है। कोहरे के कारण दुर्घटना पर जीरो टॉलरेंस अपनाया जाएगा।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...