27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यजाहिलियत की हद! पांचवीं बेटी होने पर हैवान बना पिता, नवजात पर...

जाहिलियत की हद! पांचवीं बेटी होने पर हैवान बना पिता, नवजात पर थूका, जड़े कई थप्पड़

Published on

रायबरेली

देश में बेटियां जहां एक तरफ हर क्षेत्र में अपना परचम बुलंद कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सनसनीखेज मामला सामने आया है। लालगंज सीएचसी में एक मां ने पांचवे बच्चे के रूप में बेटी को जन्म दिया तो उसे देखने आए बच्ची के पिता ने नवजात पर थूक दिया और थप्पड़ों की बौछार कर दी। आस पास मौजूद मरीजों व तीमारदारों ने जब विरोध किया तो वो उनसे उलझ पड़ा। इसी बीच पुलिस बुलाने की बात की तो वो वहां से भाग गया।

जानकारी के अनुसार, रायबरेली के लालगंज तहसील क्षेत्र के गंगापुर बरस निवासी दूरपतिया प्रसव कराने के लिए लालगंज सीचसी पहुंची थी। चिकित्सकों ने जब उसका पांचवा प्रसव कराया तो उसे बच्ची हुई। इसकी जानकारी मिलने पर प्रसूता का पति माधव वहां पहुंचा और नवजात बच्ची को देख उसके चेहरे पर थूक दिया और थप्पड़ों की बारिश कर दी।

पांचवी बेटी के होने पर नवजात पर थूका और जड़े थप्पड़
आस पास मौजूद मरीजो व तीमारदारों ने उसे रोका तो वो उनसे भिड़ गए। इसी बीच चीख पुकार सुनकर महिला चिकित्सक दुर्गेश नन्दिनी वहां पहुंची और उन्होंने उसे पुलिस बुलाने की धमकी दी तो वो वंहा से भाग गया। चिकित्सक ने बताया की प्रसूता ने उससे घर जाने की छुट्टी मांगी क्योंकि उसका पति घर मे पड़े हुए धान को बेचकर शराब पी डालेगा। ये सुनकर और दोनों को स्वस्थ देखकर मैंने उन्हें छुट्टी देने का फैसला किया था।

बेटी को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया
चिकित्सक लालगंज सीएचसी डॉ दुर्गेश नन्दिनी ने बताया कि पिता के चार बेटियां पहले से थीं। पांचवी बेटी के होने पर उसने अपनी बेटी को थप्पड़ों से मारना शुरू कर दिया, साथ ही उस पर थूक भी दिया। इस मामले को देखकर नर्स ने शिकायत की और उस महिला के पति को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह अस्पताल से भाग गया। फिलहाल अस्पताल के उच्च अधिकारियों को इस बात की जानकारी दे दी गई है।

Latest articles

चार दिन बाद मथुरा में मिला लापता मासूम अंश, भोपाल पुलिस की छह टीमों ने किया सुरक्षित बरामद

भोपाल। राजधानी के ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी से चार दिन पहले लापता...

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...