16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedरोहित शेट्टी की 'सर्कस' देख लोगों ने पकड़ लिया माथा, बोले- ये...

रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ देख लोगों ने पकड़ लिया माथा, बोले- ये साल की सबसे घटिया फिल्म है

Published on

रोहित शेट्टी की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘सर्कस’ इस शुक्रवार रिलीज हो चुकी है। ट्रेलर रिलीज के वक्त से ही फैंस रोहित शेट्टी की इस फिल्म के लिए खासे उत्साहित थे। लगातार हिट फिल्में देकर ‘हिट मशीन’ का तमगा पाने वाले रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ से भी ऐसी ही उम्मीदें लगाई जा रही हैं। इस फैमिली एंटरटेनर से रोहित शेट्टी ने लंबे समय बाद कॉमेडी में वापसी की है। ‘सर्कस’ में रणवीर सिंह, संजय मिश्रा, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण शर्मा, जॉनी लीवर और मुरली शर्मा जैसे कई कॉमेडी स्टार्स हैं। माना जा रहा था कि यह फिल्म बॉलीवुड के लिए एक खुशखबरी लेकर आएगी और साल का सुखद अंत करेगी। पर इस फिल्म को जो रिव्यू मिला और दर्शकों का जो रिएक्शन है, उसे देखकर तो निराशा ही हाथ लगी है।

Cirkus को दर्शकों का मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म देखने के बाद फैंस और ऑडियंस ने ट्विटर पर अपने रिएक्शन शेयर किए हैं। किसी ने ‘सर्कस’ को ‘घटिया’ तो किसी ने इसे इस साल की सबसे ‘खराब’ फिल्म बताया है।

कुछ यूजर्स का कहना है कि Rohit Shetty हर इंटरव्यू में बॉलीवुड की लगातार पिटती फिल्मों और असफलता की वजह बताते नजर आ रहे हैं। लेकिन अब ‘सर्कस’ के बाद खुद उन्हें इस पर गौर करने की जरूरत है। लोगों को हैरानी हो रही है कि आखिर वह रोहित शेट्टी कहां गए, जो पिछले कुछ साल से लगातार हिट फिल्में बना रहे हैं। उनका कहना है कि रोहित शेट्टी ने एक अच्छी-खासी फिल्म खराब कर दी। वह सही से फिल्म में न तो ‘सर्कस’ दिखा पाए हैं और न ही कॉमेडी।

अनुमान लगाया जा रहा था कि ‘सर्कस’ रिलीज होने पर अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ और जेम्स कैमरून की ‘अवतार 2’ को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देगी। लेकिन जैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसे देखते हुए लग रहा है कि कहीं इसे खुद को ही टिकाए रखने में दिक्कत न हो जाए।

Latest articles

अवधपुरी को 3.36 करोड़ की सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4-लेन सीसी सड़क का भूमिपूजन

भोपाल। अवधपुरी क्षेत्र के रहवासियों के लिए विकास की एक नई राह खुलने जा...

बीएचईएल कारखाने में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहनों का प्रवेश होगा वर्जित, 23 मई तक का समय

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल ने कारखाने की सुरक्षा व्यवस्था को और...

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...