16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeभोपालअवधपुरी को 3.36 करोड़ की सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4-लेन...

अवधपुरी को 3.36 करोड़ की सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4-लेन सीसी सड़क का भूमिपूजन

Published on

भोपाल। अवधपुरी क्षेत्र के रहवासियों के लिए विकास की एक नई राह खुलने जा रही है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए एसबीआई ब्रांच से क्रिस्टल आइडल सिटी गेट तक बनने वाली 4-लेन सीसी सड़क का विधिवत भूमिपूजन किया।

लगभग 3 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस सड़क परियोजना में आधुनिक यातायात सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें न केवल गुणवत्तापूर्ण सीसी रोड का निर्माण होगा, बल्कि सुचारु ट्रैफिक और सुरक्षा के लिए सेंटर ब्रिज और स्ट्रीट लाइट की स्थापना भी की जाएगी। भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि नागरिकों की सुविधाओं और क्षेत्र के सुनियोजित विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता है।

इस सड़क के निर्माण से अवधपुरी और उसके आसपास की कॉलोनियों के हजारों लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से स्थायी मुक्ति मिलेगी। इस गरिमामय अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र धोटे, संजय शिवनानी, वी शक्तिराव सहित कई जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस निर्माण कार्य के शुरू होने से स्थानीय रहवासियों में उत्साह का माहौल है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

एम्स भोपाल की ऐतिहासिक उपलब्धि: अलग ब्लड ग्रुप के बीच सफल किडनी ट्रांसप्लांट, पिता ने बेटे को दी नई जिंदगी

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी मिसाल...

दादाजी धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब: माँ गंगा की आराधना संपन्न, आज मनाया जाएगा माँ पीतांबरा प्रकटोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

नायब तहसीलदार की प्रताड़ना से तंग आकर पटवारी ने दी जान

रतलाम। मप्र के रतलाम जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ खजूरी...