21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअस्पताल के दर पर दम तोड़ते चीनी, दवाओं की कमी और श्मशान...

अस्पताल के दर पर दम तोड़ते चीनी, दवाओं की कमी और श्मशान की लाइनें… कोरोना से तबाही

Published on

बीजिंग,

चीन में कोरोना से हालात बिगड़ते चले जा रहे हैं. लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा. दवाइयां नहीं मिल पा रहीं. डॉक्टर्स की कमी है, मेडिकल स्टाफ की कमी है. संक्रमण की चपेट में चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी के बड़े बड़े अधिकारी से लेकर पीकिंग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स तक जान गंवा रहे हैं और ये तमाम जानकारी सोशल मीडिया के जरिये आ रही है. चीनी शुरुआत से ही कोरोना के आंकड़े और उससे जुड़ी जानकारी छिपाता रहा है. यहां तक WHO और अमेरिका ने भी चीन से जानकारी सार्वजनिक करने के लिए कहा है.

जेनिफर झांग ने सोशल मीडिया पर चीन का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक चीनी महिला अस्पताल की चौखट पर बैठी है और अपनी जिंदगी के आखिरी कुछ लम्हों की जंग लड़ रही है. लोग डॉक्टरों को मदद के लिए बुला रहे हैं. लेकिन चीख अनसुनी रह जाती है और महिला तड़पती तड़पती अस्पताल की चौखट पर ही मर जाती है.

ये वीडियो चीन में कोविड से मचे कोहराम की एक बानगी भर है. चीन से तमाम ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि अस्पतालों में मरीजों की ऐसी बाढ़ है कि लोगों को जगह नहीं मिल पा रही है. जिन्हें भर्ती किया जा रहा है, उन्हें डॉक्टरों की कमी के चलते इलाज नहीं मिल पा रहा है. मरीजों में चीख पुकार मची है.

झूठ पर झूठ बोल रहा चीन
चीन ने झूठ के सारे रिकॉर्ड तोड़ रखे हैं. उसने दुनिया से अब कोई डेटा ही शेयर नहीं कर रहा. विश्व स्वास्थ्य संगठन जो आंकड़े जारी कर रहा है उस डैशबोर्ड में चीन की ओर से कोई डेटा नहीं दिया गया है. चीन ने कहा है कि बुधवार को चीन में कोविड से कोई मौत ही नहीं हुई. लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो सबूत आ रहे हैं उन्हें देखिये तो पता चलता है कि बीजिंग के श्मशान में दर्जनों शव वाहन इंतजार कर रहे हैं क्योंकि अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं है.

फ्यूनरल होम से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वे चौंकाने वाली हैं. हर तरफ ताबूत ही ताबूत नजर आ रहे हैं. हॉल के बाहर भी ताबूत ही ताबूत हैं, जो अंतिम संस्कार के लिए लाइन में रखे हैं. अस्पतालों में तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं. कई जगहों पर मरीजों के बैठने तक की जगह नहीं है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चीन के अस्पतालों में हर रोज कितनी तेजी से केस बढ़ रहे हैं.

हालांकि चीन ने ये दावा किया है कि पूरे देश में 22 दिसंबर को 4 हजार से भी कम कोविड के केस सामने आए हैं लेकिन चीन के नेशनल सेंटर फॉर इनफेक्शस डिज़ीज़ के डायरेक्टर झांग वेनहॉन्ग ने दावा किया है कि अगले एक हफ्ते में चीन में संक्रमण का स्तर चरम पर पहुंचने वाला है. और वो आंकड़ा क्या होगा इसका अनुमान भी लगाना मुश्किल है.

चीन में 24 करोड़ 80 लाख लोग संक्रमित
दावा किया गया है कि चीन में तीन ऐसे प्रांत हैं जहां 2 करोड़ से ज्यादा लोगों में कोविड का संक्रमण फैल चुका है. ये प्रांत हैं सिचुआन, हेनान और हुबेई. इन तीन प्रांतों में ही दो करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इसके अलावा चीन में छह ऐसे प्रांत हैं जहां कोविड का संक्रमण एक से दो करोड़ के बीच है. ये प्रांत हैं हुनान, हेबेई, ग्वांगडॉन्ग, बीजिंग, अनहुई और शैनडॉन्ग. इन छह प्रांतों में कोविड मरीजों की तादाद एक से दो करोड़ के बीच पहुंच चुकी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...