22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन की लहर बेकार कर देगी सारी मेहनत! कोरोना के खिलाफ लड़ाई...

चीन की लहर बेकार कर देगी सारी मेहनत! कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीरो पर पहुंच जाएगी दुनिया

Published on

बीजिंग

कुछ महीनों तक वायरस से बेफिक्र रहने के बाद एक बार फिर कोरोना देशों की टेंशन बढ़ा रहा है। 2019 की तरह इस बार भी इसकी शुरुआत चीन से होती दिख रही है। हालांकि अब लोगों के पास महामारी का अनुभव और वैक्सीन की सुरक्षा है लेकिन एक्सपर्ट जो कह रहे हैं वह डराने वाला है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि चीन का मौजूदा कोविड प्रकोप पूरी दुनिया को उसी जगह पर लाकर खड़ा कर देगा जहां से इस महामारी के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत हुई थी। जीरो कोविड पॉलिसी में ढील देने के बाद से चीन के अस्पताल और मुर्दाघर मरीजों और लाशों से भरते जा रहे हैं।

अनुमान हैं कि आने वाले महीनों में वायरस से 10 लाख से अधिक लोगों की मौत हो सकती है। एक तरफ कमजोर इम्युनिटी और उस पर खराब टीकाकरण दर मौजूदा प्रकोप को चीन की सबसे खतरनाक लहर बनाता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने दावा किया है कि चीन के हालात देखकर पता चलता है कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। अब विशेषज्ञ एक नई लहर की चेतावनी दे रहे हैं जो संभावित रूप से अमेरिका, ब्रिटेन समेत पूरी दुनिया को प्रभावित कर सकती है।

‘पूरी दुनिया पर पड़ सकता है चीन की लहर का असर’
लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन में पब्लिक हेल्थ के एक्सपर्ट प्रोफेसर मार्टिन मैककी ने ब्रिटिश अखबार डेलीमेल से बात करते हुए कहा, ‘महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।’ उन्होंने कहा कि अभी भी ब्रिटेन के अस्पताल में लगभग रोज 1300 संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। अब तक चीन में मौतों की संख्या काफी कम रही है लेकिन उसने समय का इस्तेमाल टीकाकरण को बढ़ाने में नहीं किया। बड़ी संख्या में मौतें और संभावित राजनीतिक अस्थिरता के रूप में चीन को इसके दुष्परिणाम भुगतने होंगे।

‘अभी खत्म नहीं हुई है महामारी’
मैककी ने चेतावनी दी कि इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा और नए वेरिएंट सामने आ सकते हैं जिनसे सप्लाई चेन बाधित हो सकती है। यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग के एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ साइमन क्लार्क ने कहा, ‘यह सही बात है कि महामारी खत्म नहीं हुई है, बस विकसित दुनिया आगे बढ़ गई है। नए वेरिएंट का खतरा हमेशा हमारे बीच है और दुनिया के कुछ हिस्सों में टीकाकरण की खराब दर इसकी संभावना को और बढ़ाती है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...