12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'ये अफगानी लोगों के लिए विनाशकारी', तालिबान के इस फैसले से भड़का...

‘ये अफगानी लोगों के लिए विनाशकारी’, तालिबान के इस फैसले से भड़का US

Published on

काबुल,

अफगानिस्तान में महिलाओं की पढ़ाई के बाद तालिबान ने तुगलकी फरमान जारी करते हुए घरेलू और बाहरी NGO में महिलाओं के काम करने पर पाबंदी लगा दी है. इस पर अमेरिका ने अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार पर निशाना साधा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने इस आदेश के लिए तालिबान की निंदा करते हुए कहा है कि ये प्रतिबंध लाखों लोगों को महत्वपूर्ण और जीवन रक्षक सहायता को बुरी तरह से प्रभावित करेगा. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि महिलाएं दुनियाभर में मानवीय कार्यों के केंद्र में हैं. लेकिन तालिबान सरकार का ये फैसला अफगान लोगों के लिए विनाशकारी हो सकता है.

वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि प्रतिबंध की खबरों से वह बहुत परेशान हैं. उन्होंने एक बयान में कहा कि संयुक्त राष्ट्र और उसके सहयोगी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय NGO के जरिए 28 मिलियन से अधिक अफगानों की मदद कर रहे हैं, जो वहां जिंदा रहने के लिए भी मानवीय सहायता पर निर्भर हैं.

एनजीओ में महिलाओं के काम न करने संबंधी आदेश अर्थव्यवस्था मंत्री कारी दीन मोहम्मद हनीफ के एक पत्र में आया है. इसमें कहा गया है कि आदेश का पालन नहीं करने वाले किसी भी संगठन का अफगानिस्तान में परिचालन लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा. यह महिला अधिकारों और आजादी के मामले में बड़ा झटका है. तालिबान ने पिछले साल सत्ता पर कब्जा कर लिया था और शिक्षा, रोजगार, कपड़े और यात्रा पर व्यापक प्रतिबंध लगा दिया था.

हालांकि अफगानिस्तान ने बीते दिनों महिलाओं के खिलाफ एक और सख्त आदेश जारी किया था, जिसमें महिलाओं के लिए यूनिवर्सिटी बंद करने की घोषणा की गई थीं. उच्च शिक्षा मंत्री के एक पत्र के अनुसार, तालिबान ने अफगानिस्तान में युवती और महिलाओं के लिए संचालित यूनिवर्सिटीज को बंद करने की घोषणा की थी.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...