12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयतिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन की सुविधाओं में कटौती, 15 दिन...

तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन की सुविधाओं में कटौती, 15 दिन तक नहीं मिल पाएगा कोई

Published on

नई दिल्ली

तिहाड़ जेल में मनी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की सुविधाओं में कटौती की गई है। जेल से उनके ऐशो आराम के वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन ने उनकी सेल से कुर्सी, टेबल और दरी हटा दी है। 15 दिनों के लिए उनसे किसी आगंतुकों को मिलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना की ओर से गठित उच्चाधिकार समिति की रिपोर्ट आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। अब सत्येंद्र जैन की सेल में सिर्फ टेलीविजन है। जेल प्रशासन ने बैरक में बंद अन्य कैदियों को भी निर्देश दिए हैं कि कोई भी मदद के लिए जैन की सेल में नहीं जाएगा। AAP मंत्री सत्येंद्र जैन को अब जेल की ओर से ही सजा दी गई है। दरअसल इसे जेल की भाषा में पनिशमेंट कहा जाता है।

सतेंद्र जैन से 15 दिन नहीं मिल सकेगा कोई
जानकारी एक अनुसार, एलजी द्वारा गठित कमेटी की सिफारिश पर सतेंद्र जैन को जेल में मिलने वाली सुविधाएं भी अब घटाई गईं। दरअसल उन पर आरोप है कि सत्येंद्र जैन ने जेल मैनुअल का उल्लंघन किया था। यह सजा उन्हें कुल 15 दिनों के लिए मिली है। इस दौरान वह किसी से भी मुलाकात नहीं कर पाएंगे। नवंबर और दिसंबर में तिहाड़ जेल से कई फुटेज वायरल हुई थीं, जिसमें सत्येंद्र जैन की सेल में मिल रहीं सुविधाओं को दिखाया गया था। एक वीडियो में उन्हें मसाज देते तो एक में कई कैदी उनकी सेल में काम करते हुए दिख रहे थे। साथ ही वीडियो में देख सकते थे कि उनकी सेल में कुर्सी, टेबल और दरी है जो जेल नियम के खिलाफ है।

उच्चाधिकार समिति ने इन शिकायतों की जांच के लिए सत्येंद्र जैन की सेल का निरीक्षण किया था। इस दौरान सेल में काम करने वाले कैदियों से पूछताछ की गई। अपनी रिपोर्ट में समिति ने साफ कहा कि अन्य कैदियों को जैन की सेल में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा था। जेल में रिपोर्ट आने के बाद जेल प्रशासन ने सत्येंद्र जैन की सेल से सभी सामान हटा दिया है। साथ ही जेल प्रशासन ने बैरक में बंद अन्य कैदियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी मदद के लिए जैन की सेल में नहीं जाएगा।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...