12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास के स्टाफ पर हमले का अलर्ट, मैरियट होटल...

पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास के स्टाफ पर हमले का अलर्ट, मैरियट होटल जाने से रोका

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों पर अटैक को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के बाद अमेरिकी सरकार के कर्मचारियों को संभावित हमले के कारण इस्लामाबाद के मैरियट होटल में जाने से रोक दिया गया. अमेरिकी दूतावास द्वारा जारी एक सुरक्षा अलर्ट में कहा गया है कि संभवतः छुट्टियों के दौरान इस्लामाबाद के मैरियट होटल में अमेरिकियों पर हमला करने की साजिश रच रहे हैं.

अमेरिकी दूतावास के स्टाफ को अलर्ट जारी करते हुए अमेरिका सरकार ने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि अज्ञात व्यक्ति संभवतः छुट्टियों के दौरान इस्लामाबाद के मैरियट होटल में अमेरिकियों पर हमला करने की योजना बना रहे हैं. इसलिए इस्लामाबाद स्थित दूतावास तत्काल प्रभाव से सभी अमेरिकी कर्मचारियों को इस्लामाबाद के मैरियट होटल में जाने से रोक रहा है.

सार्वजनिक समारोहों में शामिल होने पर रोक
इसके अलावा अमेरिकी दूतावास स्टाफ को सार्वजनिक समारोहों में शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया गया है. अमेरिका ने दूतावास के स्टाफ की सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. दूतावास ने स्टाफ से अपील की है कि वो छुट्टियों में इस्लामाबाद में गैर जरूरी और अनौपचारिक यात्राओं से बचें.

भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की अपील 
यूएस एंबेसी ने अपने कर्मचारियों से कहा कि इवेंट्स, पूजा स्थलों पर सतर्कता बरतें और बड़ी भीड़ वाली जगहों से बचें. अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा करें. पहचान पत्र साथ रखें और कानून प्रवर्तन से अनुरोधों का पालन करें. अपने आसपास को लेकर जागरूक रहें. अपडेट के लिए स्थानीय मीडिया की निगरानी करें. इसके साथ ही यूएस एंबेसी की ओर से असिस्टेंस के लिए मोबाइल नंबर भी जारी कर दिए गए हैं. इस्लामाबाद, लाहौर, कराची, पेशावर सभी जगहों के लिए नंबर जारी किए गए हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...