4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeखेलभारत क्रिकेट नहीं खेलता तो तुम दोनों क्या करते... अश्विन ने ट्रोलर्स...

भारत क्रिकेट नहीं खेलता तो तुम दोनों क्या करते… अश्विन ने ट्रोलर्स को सिखाया सबक, बंद हुई बोलती

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में 3 विकेट से हराया दिया। एक समय टीम इंडिया की हार पक्की दिख रही थी। लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर नाबाद 71 रन जोड़े और टीम को जीत दिला दी। अश्विन ने 42 रनों की पारी खेली। अय्यर 29 रन बनाकर नाबाद रहे। अश्विन जब एक रन बनाकर खेल रहे थे, बांग्लादेश के मोमिनुल हक ने शॉर्ट लेग पर उनका कैच गिरा दिया था।

श्रीलंकाई ने की ट्रोल करने की कोशिश
रविचंद्रन अश्विन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रॉफी के साथ अपनी फोटो पोस्ट की। इसपर श्रीलंका के पत्रकार निबराज रमजान ने अश्विन को ट्रोल करने की कोशिश की। उन्होंने अश्विन की फोटो पर लिखा- आपको यह ट्रॉफी मोमिनुक हक को दे देनी चाहिए, जिसने आसान कैच गिरा दिया। अगर वह उसे पकड़ लेता तो भारत 89 रन पर ऑल आउट हो जाता।

अश्विन ने बंद कर दी बोलती
निबराज रहमान के साथ एक और श्रीलंकाई पत्रकार डेनियल अलेक्जेंडर हमेशा सोशल मीडिया पर भारत को ट्रोल करने की कोशिश करते हैं। अश्विन ने ऐसा जवाब दिया कि श्रीलंकाई की बोलती बंद हो गई। अश्विन ने लिखा- ओह नो! मुझे लगा कि मैंने तुम्हें ब्लॉक कर दिया है, माफ करना वो दूसरा है। उसका नाम क्या है? हां डेनियल अलेक्जेंडर यही नाम है। सोचो कि अगर भारत क्रिकेट नहीं खेलता तो तुम दोनों क्या करते।

भारत को बनाते हैं निशाना
डेनियल अलेक्जेंडर के साथ ही निबराज रहमान लगातार भारत को निशाना बनाते आए हैं। भारत की हर हार के बाद दोनों ट्विटर पर टीम इंडिया को ट्रोल करते हैं। विराट कोहली खासकर उनके निशाने पर रहते हैं। लेकिन अब अश्विन के जवाब में रहमान के साथ ही अलेक्जेंडर की बोलती बंद कर दी।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...