17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिभारत जोड़ो यात्रा में राहुल से बात करने वालों से IB कर...

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल से बात करने वालों से IB कर रही है पूछताछ- जयराम रमेश का दावा

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आईबी ऐसे कई लोगों से पूछताछ कर रही, जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से बातचीत की। इस दौरान जयराम रमेश ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा।

जासूस हर तरह के सवाल पूछ रहे: जयराम रमेश
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ आईबी ऐसे कई लोगों से पूछताछ कर रही है,जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बातचीत की थी। जयराम रमेश ने कहा कि जासूस हर तरह के सवाल पूछ रहे हैं और उन्हें सौंपे गए ज्ञापन की कॉपीज़ भी चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के बारे में कुछ भी गोपनीय नहीं है, लेकिन स्पष्ट रूप से मोदी और शाह (G2) घबराए हुए हैं!

बता दें, शनिवार (24 दिसंबर, 2022) को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने दिल्ली प्रवेश किया था। इस दौरान दिल्ली में आश्रम चौक पहुंचने से पहले सोनिया गांधी ने चेहरे पर मास्क लगाकर अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कुछ मिनट तक चहलकदमी की थी। कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला था हमला
इस दौरान राहुल गांधी ने लाल किला से भारत जोड़ो यात्रा को संबोधित करते हुए केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला था। राहुल गांधी ने कहा था कि यह नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं है। यह अडानी और अंबानी की सरकार है। इन्हीं दो लोगों के इशारे पर सरकार चल रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी हिंदू धर्म की बात करती है। हिंदू धर्म में कहां लिखा है कि कमजोर लोगों को मारना चाहिए, गरीबों को कुचलना चाहिए।

वहीं कांग्रेस की दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीजेपी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा था कि मजबूत कांग्रेस से गडकरी और राजनाथ सिंह को फायदा होगा। उन्होंने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम ‘मजबूत कांग्रेस’ होगा और एक मजबूत कांग्रेस गडकरी और राजनाथ सिंह के लिए फायदेमंद होगी। उन्होंने ने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिये वो नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलने आए हैं। अगर भाजपा के नेता भी भारत को एकजुट करने के लिए इस यात्रा में शामिल होना चाहते हैं तो उनका भी स्वागत है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...