17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिराहुल ने कायम की नई परंपरा! महात्मा गांधी, नेहरू, शास्त्री, इंदिरा, राजीव...

राहुल ने कायम की नई परंपरा! महात्मा गांधी, नेहरू, शास्त्री, इंदिरा, राजीव के साथ वाजपेयी को भी दी श्रद्धांजलि

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक नई परंपरा का आगाज कर दिया। उन्होंने दलगत भावना से ऊपर उठकर बीजेपी के दिग्गज नेता रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ-साथ कई पूर्व प्रधानमंत्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 108 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा की पहली ब्रेक के बाद राहुल ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के समाधी स्थलों पर पहुंचे और उन पर फूल चढ़ाए और इन महापुरुषों को नमन किया।

राहुल ने अटल को भी दी श्रद्धांजलि
राहुल गांधी ने सबसे पहले अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की समाधि ‘वीर भूमि’ पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने इंदिरा गांधी की समाधि ‘शक्ति स्थल’, नेहरू की समाधि ‘शांति वन’, लाल बहादुर की समाधि ‘विजय घाट’, महात्मा गांधी की समाधि राजघाट और वाजपेयी की समाधि ‘सदैव अटल’ जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बड़ी बात है कि गांधी परिवार का कोई सदस्य या कांग्रेस का कोई शीर्ष नेता पहली बार वाजपेयी की समाधि पर पहुंचा। वाजपेयी की 25 दिसंबर को जयंती थी।

भारत जोड़ो यात्रा पर थोड़े दिनों के लिए ब्रेक
कांग्रेस पार्टी के अनुसार, पहले राहुल गांधी का शनिवार शाम ही इन नेताओं की समाधियों पर जाने का कार्यक्रम था, लेकिन शनिवार शाम पदयात्रा के पूरा होने में समय लग जाने के कारण इस कार्यक्रम में बदलाव किया गया। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में करीब 3,000 किलोमीटर की दूरी तय करके दिल्ली पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने इन प्रमुख नेताओं की समाधियों पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पदयात्रा करते हुए राहुल और कई अन्य ‘भारत यात्री’ शनिवार को दिल्ली में दाखिल हुए थे। कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई यह यात्रा अब तक नौ राज्यों- तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली से गुजर चुकी है। यात्रा लगभग आठ दिनों के विराम के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और अंत में जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ेगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...