18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिअटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने सदैव अटल पहुंचे राहुल गांधी, कड़ाके...

अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने सदैव अटल पहुंचे राहुल गांधी, कड़ाके की ठंड में भी टी-शर्ट में दिखाई दिए

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज सोमवार को अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, अपने पिता राजीव गांधी, विजय घाट पर लाल बहादुर शास्त्री, सदैव अटल में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 7 सितंबर से 3,500 किलोमीटर से अधिक लंबी कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी यात्रा यात्रा के नौ दिनों के ब्रेक के रहते दिल्ली में माजूद हैं। भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को फिर से शुरू होगी।

सदैव अटल भी पहुंचे राहुल गांधी
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी सहित कई नेताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनकी समाधि स्थल का नाम सदैव अटल रखा गया है। आज राहुल गांधी ने महात्मा गांधी सहित अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर पहुंचकर फूल चढ़ाए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस महासचिव और मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि आज सुबह राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की भावना के अनुरूप गांधी जी, जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, चरण सिंह, राजीव गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी और जगजीवन राम की समाधियों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कड़ाके की ठंड में फिर टी-शर्ट में नजर आए राहुल गांधी
सोमवार सुबह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कड़ाके की ठंड में फिरसे टी-शर्ट पहन राजघाट पहुंचे। हाल ही में उनसे पूछा गया था कि दिल्ली की सर्दी में उन्हें ठंड नहीं लग रही है, इस सवाल का जवाब देते हुए गांधी ने पिछले हफ्ते कहा था वे मुझसे पूछते रहते हैं कि मुझे ठंड कैसे नहीं लगती है। लेकिन वह किसान, कार्यकर्ता, गरीब बच्चों से यह सवाल नहीं पूछते, उन लोगों से नहीं पूछते जो गर्म कपड़े खरीदने में भी सक्षम नहीं हैं।राहुल गांधी ने लाल किले से कहा था कि मैं 2,800 किलोमीटर पैदल चल चुका हूं, लेकिन मेरा मानना है कि यह कोई बड़ी बात नहीं है। किसान हर दिन इतना पैदल चलते हैं, जैसा कि खेतिहर मजदूर, कारखाने के मजदूर पैदल चलते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...