10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरिसर्च के लिए MRI मशीन में कपल ने बनाए थे संबंध, वायरल...

रिसर्च के लिए MRI मशीन में कपल ने बनाए थे संबंध, वायरल हुईं तस्वीरें

Published on

नई दिल्ली,

सेक्स के दौरान इंसान के शरीर में क्या-क्या बदलाव होते हैं? इस विषय पर किए गए एक एक्सपेरिमेंट की तस्वीरें टिकटॉक पर वायरल हो रही हैं. सेक्स के दौरान शरीर में होने वाले बदलावों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए एक कपल ने MRI मशीन में सेक्स किया था. और इससे मिली जानकारी पर पर स्टडी की गई थी. यह स्टडी असल में 1991-1999 के बीच की गई थी. इस एक्सपेरिमेंट में इडा सबेलिस और उनके बॉयफ्रेंड जुप ने हिस्सा लिया था. इडा ने बताया कि उन्होंने तब उनके बेस्ट फ्रेंड के पार्टनर रहे पेक के कहने पर एक्सपेरिमेंट में भाग लिया था.

इडा महिला अधिकारों की भी एक बड़ी कैंपेनर थी और वह मेडिकल इंडस्ट्री में महिलाओं के शरीर के बारे में जानकारी इकट्ठा करने में मदद करना चाहती थीं. एक्सपेरिमेंट के लिए कपल ने MRI मशीन में सेक्स किया. एम्स्टर्डम के Vrije University में ऑर्गेनाइजेशनल एंथ्रोपोलॉजी की प्रोफेसर इडा ने बताया कि इसके लिए उन्होंने स्पूनिंग पोजीशन में सेक्स किया.

इस एक्सपेरिमेंट से सबसे खास खोज यह हुई कि महिलाओं का प्राइवेट पार्ट एक सीधा टनल की तरह नहीं होता है. बहुत लंबे समय तक यह बातें चली आ रही थीं कि महिलाओं का प्राइवेट पार्ट सीधा होता है. यहां तक कि 1942 के लियोनार्डो दा विंची की फेमस पेंटिंग में भी प्राइवेट पार्ट को सीधा सिलेंडर दिखाया गया था.लेकिन MRI रिपोर्ट से ये बातें सामने आईं कि पुरुषों का प्राइवेट पार्ट, बूमरैंग के आकार का होता है.

इस स्टडी को फॉर्मली इडा और पेक ने साल 1991 से 1999 के बीच किया था. इस एक्सपेरिमेंट के नतीजे ब्रिटिश मेडिकल जरनल में भी प्रकाशित किया गया था. इस एक्सपेरिमेंट में इडा के अलावा 18 साल से ज्यादा की उम्र के कई कपल ने हिस्सा लिया था.शोध के नतीजे ब्रिटिश मेडिकल जरनल में 24 दिसंबर 1999 को प्रकाशित किया गया था. साल 2019 में इस आर्टिकल के प्रकाशन के 20 साल पूरे होने पर ब्रिटिश मेडिकल जर्नल ने फिर से इस आर्टिकल के हिस्से को पब्लिश किया था.

अब टिकटॉक पर इसकी फोटोज फिर से वायरल हो रही हैं. एक्सपेरिमेंट के 30 साल हो जाने के बाद भी इसके फोटोज इतने पावरफुल हैं कि इससे जुड़ी छोटी-छोटी चीजों के बारे में जानने के लिए टिकटॉक यूजर्स काफी उत्सुक दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- MRI मशीन में दो लोग कैसे फिट हो सकते हैं? दूसरे ने लिखा- मुझे नहीं पता इस जानकारी का क्या करना है. लेकिन धन्यवाद. तीसरे ने लिखा- सच कहूं तो ये बहुत वाइल्ड है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...