10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपति गया ऑफिस तो पत्नी ने प्रेमी को घर बुलाया, इस डिवाइस...

पति गया ऑफिस तो पत्नी ने प्रेमी को घर बुलाया, इस डिवाइस से खुली पोल

Published on

नई दिल्ली,

एक पति ने पत्नी को धोखा देते पकड़ लिया. इसके बाद पति ने पत्नी के प्रेमी को चाकू लेकर मारने की धमकी दी. पत्नी का प्रेमी, पति का पूर्व सहकर्मी रह चुका था. इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में बताया गया कि पति ने बेबी मॉनिटर के जरिए पत्नी को धोखा देते सुन लिया था. वह बेबी मॉनिटर, पति के फोन से कनेक्टेड था.

मामला ब्रिटेन का है. बताया जा रहा है कि मारेक फेको उस समय ऑफिस में थे, जब उन्होंने पत्नी को प्रेमी के साथ सुना था. इसके बाद वह सीधे घर पहुंच गए और वे, पत्नी के प्रेमी को चाकू लेकर मारने की धमकी देने लगे.

47 साल के मारेक को लंबे समय से पत्नी पर शक था. लेकिन जब उन्होंने पत्नी को प्रेमी के साथ सुना तो उनका शक यकीन में बदल गया. दरअसल, बेबी मॉनिटर कपल के बेडरूम में लगा था. पत्नी ने मॉनिटर को उलटी तरफ घुमा दिया था लेकिन उसका साउंड बंद करना भूल गई थी.

कार्लिस्ले क्राउन कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान मारेक फेको ने माना कि उन्होंने पत्नी के प्रेमी को चाकू से हमले की धमकी दी. कोर्ट में बताया गया है कि मारेक पिछले पांच महीने से पत्नी के धोखे के सबूत ढूंढ रहे थे. प्रॉसेक्यूटर टिम इवांस ने कहा- मारेक की पत्नी का अफेयर उनके ही एक पूर्व सहकर्मी के साथ चल रहा था.

टिम इवांस ने बताया- यह घटना 31 अक्टूबर की है. तब तक मारेक की पत्नी के अफेयर को करीब साढ़े 5 महीने हो गए थे. मारेक को दोनों के अफेयर की जानकारी पत्नी के मैसेज पढ़ने के बाद हो गए थे. लेकिन इसके बावजूद दोनों साथ रह रहे थे.

जज निकोलस बार्कर ने मामले पर फैसला सुनाते हुए मारेक से कहा- निश्चित तौर पर आप पत्नी के धोखे के बारे में जानकर दुखी और गुस्से में होंगे. आप दोनों के शादी के 11 साल हो गए थे और साथ में एक फैमिली थी.

जज निकोलस ने मारेक को 18-महीने के कम्यूनिटी सर्विस और 120 घंटे के अनपेड वर्क की सजा सुनाई है. इसके अलावा मारेक पर, पत्नी और उनके प्रेमी से एक साल के लिए मिलने से रोक लगाई गई है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...