10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजयशंकर से सीखते तो बेइज्जती ना होती, बिलावल पर भड़के बासित

जयशंकर से सीखते तो बेइज्जती ना होती, बिलावल पर भड़के बासित

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान खुद अपने ही हाथों अपनी फजीहत करा बैठता है. नई घटना पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के साथ अमेरिका में हुई है. दरअसल, हाल ही में बिलावल भुट्टो अमेरिका पहुंचे थे, वहां करीब एक सप्ताह रुके भी. उसके बावजूद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने उनसे मुलाकात नहीं की. हालांकि, अमेरिका के उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन से पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की मुलाकात जरूर हुई. दोनों ने इस दौरान अमेरिका और पाकिस्तान के बीच संबंधों को लेकर बातचीत की.

चौंकाने वाली बात यह है कि अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन अमेरिका में ही थे, उन्होंने पनामा के विदेश मंत्री से इस दौरान मुलाकात भी की, लेकिन जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो से मुलाकात की बात आई तो उन्होंने फोन पर बात करके ही काम चला लिया. अमेरिकी विदेश मंत्री से बिना मुलाकात करे ही बिलावल भुट्टो अपने वतन वापस लौट गए.

अमेरिका में एक सप्ताह रहकर भी भुट्टो से एंटनी ब्लिंकन का न मिलना पाकिस्तान के लिए काफी शर्मनाक बताया जा रहा है. पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने इस मामले में पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर की मिसाल भी दी है.

पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो एक सप्ताह के लिए न्यूयॉर्क गए, वहां उन्होंने मीटिंग अटेंड की. ऐसे में अगर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकंन से मुलाकात नहीं फिक्स हो पाई थी, उन्हें राजधानी वॉशिंगटन डीसी जाना क्यों जरूरी था.

एक सप्ताह अमेरिका में रहे, तब भी मुलाकात नहीं
पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने आगे कहा कि हमेशा अपने आप को हम इतना क्यों गिरा देते हैं? अगर आपकी अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात तक नहीं हो पा रही थी तो फिर फायदा क्या हुआ. ऐसी बात भी नहीं थी कि ब्लिंकन वहां मौजूद नहीं थे. वो अमेरिका में ही थे और उसके बावजूद बिलावल भुट्टो से मुलाकात तक नहीं की. जबकि बिलावल एक सप्ताह तक अमेरिका में थे, इसलिए समय की भी कोई कमी नहीं थी.

अब्दुल बासित ने आगे कहा कि पाकिस्तान की ओर से जो प्रेस रिलीज जारी की गई है, उसमें बताया गया कि बिलावल और एंटनी के बीच बातचीत हुई. हालांकि, यह कैसे हुआ, फोन पर या सीधे मुलाकात में, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई. ये इसलिए किया गया ताकि लोगों को यह लगे कि अमेरिका में बिलावल की एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात हुई है.

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की तारीफ
वहीं अब्दुल बासित ने आगे कहा कि जब मुलाकात ही नहीं होनी थी तो वहां जाने की जरूरत ही क्या थी. बासित ने कहा कि बस आप( बिलावल भुट्टो) न्यूयॉर्क चले जाते और वापस आ जाते, जैसे भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया था.

अब्दुल बासित ने कहा कि भारत के विदेश मंत्री न्यूयॉर्क गए और वहां से यूएन की मीटिंग अटेंड करके वापस आ गए. उन्होंने कहा कि आप हैसियत से बिलावल भुट्टो बनकर नहीं बल्कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बनकर गए थे. आपका वहां जाना आपके लिए नहीं बल्कि पूरे पाकिस्तान के लिए जरूरी था. बासित ने कहा कि ऐसा भी नहीं था कि बिलावल भुट्टो की मुलाकात अमेरिकी विदेश मंत्री से अभी तक एक भी बार ना हुई हो, वह पहले भी मिल चुके हैं तो ऐसे में ये मुलाकात इतनी जरूरी भी नहीं थी.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...