4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeखेलरोहित-राहुल नहीं इस प्लेयर को बनाओ टीम इंडिया का कप्तान, बोला PAK...

रोहित-राहुल नहीं इस प्लेयर को बनाओ टीम इंडिया का कप्तान, बोला PAK क्रिकेटर

Published on

नई दिल्ली,

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को जीत मिली, लेकिन केएल राहुल की कप्तानी पर काफी सवाल खड़े हुए. केएल राहुल ने दोनों ही टेस्ट में ऐसे कई फैसले लिए जो एक्सपर्ट्स के निशाने पर आए. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने सलाह दी है कि बीसीसीआई को रविचंद्रन अश्विन के हाथ में टेस्ट टीम की कमान सौंप देनी चाहिए.

दानिश कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि भारत की टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए रविचंद्रन अश्विन को कमान सौंपनी चाहिए. उनमें काफी क्रिकेट बाकी है, वह अपनी बल्लेबाजी-बॉलिंग के साथ काफी इंटेलिजेंट हैं. ऐसा लगता है कि वह मैदान पर लगातार कुछ ना कुछ सोचते रहते हैं.

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जब टीम इंडिया संकट में थी, उस वक्त रविचंद्रन अश्विन ने 42 रनों की शानदार पारी खेली थी और टीम इंडिया को संकट से निकालकर जीत दिलाई थी. दानिश कनेरिया ने रविचंद्रन अश्विन की इस पारी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि जब टीम इंडिया बहुत प्रेशर में थी, उस वक्त रविचंद्रन अश्विन ने शांति से चीज़ों को आगे बढ़ाया और अपनी टीम की नैया पार लगा दी. अश्विन ने सिर्फ बॉलिंग ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी से भी टीम को कई मैच जिताए हैं.

आपको बता दें कि रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली थी. टीम इंडिया ने 2-0 से सीरीज क्लीन स्वीप कर दी, इसके बाद भी टीम इंडिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं. केएल राहुल की कप्तानी काफी सवालों के घेरे में रही. यही वजह है कि रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में केएल राहुल की बजाय किसी अन्य को कमान सौंपने की मांग हो रही है.

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...