9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयआपसी रंजिश में गुस्सा होकर पार्किंग में खड़ी एक कार में लगाई...

आपसी रंजिश में गुस्सा होकर पार्किंग में खड़ी एक कार में लगाई आग… और 20 कारें जल गईं

Published on

नई दिल्ली

अपने घर के पास रहने वाले शख्स से किसी बात पर हुए झगड़े का बदला लेने के लिए एक युवक ने राजौरी गार्डन, सुभाष नगर स्थित एमसीडी की मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी उसकी कार में आग लगा दी। आग भड़क उठी, जिसने वहां खड़ी 20 से अधिक गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आरोपी यहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, जिसे बाद में पकड़ लिया गया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घटना सोमवार सुबह की है।

एक कार में लगाई आग, 20 कारें चपेट में आईं
वेस्ट दिल्ली के अडिशनल डीसीपी अक्षत कौशल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम यश अरोड़ा है। 23 साल का यश अपने परिवार के साथ सुभाष नगर इलाके में ही रहता है। इसका कुछ दिन पहले इलाके में ही रहने वाले ईशान नाम के शख्स से झगड़ा हुआ था, जिनकी एर्टिगा कार पार्किंग में खड़ी थी। ईशान की इसी एर्टिगा कार में आग लगाने के लिए यह सुबह अपनी होंडा सीआरवी कार में सवार होकर पार्किंग में पहुंचा। जहां इसने ईशान की कार में आग लगा दी। इसके बाद यह पार्किंग से भाग गया। लेकिन, एक कार में लगी आग की चपेट में वहां आसपास खड़ी बाकी तमाम कारें भी आ गईं। इससे 20 से अधिक कारें जल गई। आग पार्किंग के थर्ड बेसमेंट में लगी। आग की वजह से पार्किंग का लेंटर भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखी आरोपी की कार
पुलिस ने बताया कि इस मामले में सोमवार सुबह 4:30 बजे आग लगने की कॉल मिली थी। मिली कॉल पर एसीपी राजौरी गार्डन इंद्रपाल सिंह और एसएचओ रविंद्र वर्मा समेत पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचे। जहां पार्किंग में आग लगी हुई थी। पुलिस ने पार्किंग के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। जिसमें आग लगने से पहले और बाद में एक होंडा सीआरवी कार पार्किंग के अंदर और बाहर जाती दिखाई दी। पुलिस ने कार के नंबर से उसके मालिक का पता लगाया। इस तरह से पुलिस ने यश अरोड़ा को पकड़ लिया।

झगड़े का बदला लेने के लिए लगाई आग
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी यश ने बताया कि असल में किसी निजी मसले को लेकर उसका कुछ दिन पहले एर्टिगा कार के मालिक ईशान से झगड़ा हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया। उसे पता था कि ईशान अपनी कार एमसीडी की मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी करता है, जहां जाकर उसने उसकी कार में आग लगी दी। इसके बाद वह वहां से निकल गया। फिर उसे नहीं पता कि और कितनी कारें जलीं।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...