10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'हमारी शर्तें पूरी करे नहीं तो सेना फैसला करेगी', जंग के बीच...

‘हमारी शर्तें पूरी करे नहीं तो सेना फैसला करेगी’, जंग के बीच रूस की यूक्रेन को बड़ी धमकी

Published on

मॉस्को,

रूस और यूक्रेन की जंग के बीच 24 फरवरी से जंग जारी है. साल खत्म होने को है, लेकिन युद्ध खत्म होने की बजाय लंबा खिंच रहा है. अब रूस ने यूक्रेन को धमकी देते हुए दो टूक कहा है कि हमारे प्रस्तावों को पूरा करो नहीं तो सेना फैसला करेगी. रूस ने कहा कि हमारे क्या प्रस्ताव हैं, ये बात यूक्रेन भलीभांति जानता है. इसलिए बेहतरी इसी में है कि कीव (यूक्रेन) अपने भले के लिए इन शर्तों को पूरा करे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि यूक्रेन की सेना हमारे कब्जे वाले क्षेत्र से हट जाए और अपनी भलाई के लिए शर्तों को मान ले. नहीं तो रूस के सैनिक फैसला करेंगे कि क्या करना है. क्योंकि हम लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि खतरे को कम किया जाए. लेकिन इसके लिए हमारे प्रस्तावों को स्वीकार करना जरूरी है.

रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने कहा कि जब ये बात आती है कि संघर्ष कितने समय तक चलेगा, तो साफ है कि गेंद उनके पाले में है और इसके पीछे अमेरिका का हाथ है. उन्होंने कहा कि हम प्रस्तावों को लेकर बहुत स्पष्ट हैं.

सर्गेई लावरोव ने कहा कि हम इस युद्ध की शुरुआत से ही कह रहे हैं कि यूक्रेन और उसके सहयोगी पश्चिमी देश इस जमीन को हड़पने के लिए साम्राज्यवादी शैली अपना रहे हैं. उन्होंने कहा कि सितंबर में रूस ने यूक्रेन के 4 प्रांत डोनेत्स्क, लुहांस्क, ज़ापोरिज़्ज़िया और खेरसॉन पर जनमत संग्रह के बाद कब्जा कर लिया था. जिसे कीव और उसके सहयोगियों द्वारा अवैध के रूप में खारिज कर दिया गया था.

इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि मास्को बातचीत के लिए हमेशा तैयार है. साथ ही आरोप लगाया था कि यूक्रेन और उसके समर्थक पश्चिमी देशों की वजह से बातचीत नहीं हो पा रही है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...