7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपीएम मोदी खत्‍म करा सकते हैं रूस के साथ जंग... यूक्रेनी राष्‍ट्रपति...

पीएम मोदी खत्‍म करा सकते हैं रूस के साथ जंग… यूक्रेनी राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने जताई उम्‍मीद, मांगी मदद

Published on

कीव

यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने सोमवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। पीएम मोदी से चर्चा करने के बाद जेलेंस्‍की ने अपने राष्‍ट्र को संबोधित किया। जेलेंस्‍की ने इसके साथ ही भारत के साथ बड़ी उम्‍मीदों का जिक्र अपने इस संबोधन में किया है। एक फोन कॉल पर यूक्रेनी राष्‍ट्रपति ने पीएम मोदी से उस 10 सूत्रीय ‘शांति फॉमूर्ले’ का समर्थन करने के लिए कहा जिसका जिक्र उन्‍होंने पिछले दिनों अमेरिकी यात्रा पर किया था। रूस के साथ जंग शुरू होने के बाद पीएम मोदी और जेलेंस्‍की के बीच यह चौथी फोन कॉल थी। रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था और 10 महीने बाद भी इस युद्ध के थमने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

भारत से सक्रियता की उम्‍मीदें
यूक्रेनी राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने अपने टीवी संबोधन में कहा, ‘ आज मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। अगले साल भारत जी-20 का नेतृत्‍व करेगा। मैंने इस नेतृत्‍व के लिए उन्‍हें बधाई और भारत के फलदायक नेतृत्‍व की कामना की। मैंने उनसे कहा कि यह नेतृत्‍व किसी एक के लिए नतीजे लाना वाला नहीं बल्कि हर उस व्‍यक्ति के लिए सफल हो जो आदर्शों में यकीन रखते हैं और शांति का सम्‍मान करते हैं।’ उन्‍होंने इसी संबोधन में आगे कहा, ‘भारत आक्रामकता को खत्‍म करने में और ज्‍यादा सक्रिय हो सकता है।’ जेलेंस्‍की ने फोन कॉल के बाद ट्वीट किया और लिखा कि ट्विटर पर ही उन्‍होंने अपने शांति फॉर्मूले का ऐलान किया था और अब वह उम्‍मीद जताते हैं कि भारत इसे लागू करने में अपनी भागीदारी तय करेगा।

भारत को कहा थैंक्‍यू
यूक्रेनी राष्‍ट्रपति ने मानवीय मदद के लिए भारत को शुक्रिया अदा किया। जेलेंस्‍की ने जो शांति फॉर्मूला पेश किया है उसके तहत उन्‍होंने यूक्रेन से रूसी सेना की वापसी, कैदियौं की रिहाई, यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता, परमाणु सुरक्षा का वादे के साथ ही खाद्यान्‍न और ऊर्जा सुरक्षा का जिक्र किया है। जब से रूस और यूक्रेन का युद्ध शुरू हुआ है तब से ही भारत की तरफ से 12 खेप में 99.3 टन मानवीय मदद यूक्रेन और पड़ोसी देशों को भेजी गई है। इस मदद में दवाईयां, कंबल, टेंट, तिरपाल और चिकित्‍सा उपकरण शामिल रहे हैं।

जंग खत्‍म करना चाहते हैं पुतिन
पिछले दिनों रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ जारी जंग पर बड़ा बयान दिया है। पुतिन ने रिपोर्ट्स से कहा, ‘मैंने कई बार कहा है कि जितनी तेजी से दुश्‍मनी बढ़ेगी उतनी ही तेजी से नुकसान भी बढ़ेगा।’ रूसी राष्‍ट्रपति ने कहा है कि रूस, यूक्रेन के साथ युद्ध को खत्‍म करना चाहता है। लेकिन साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा है कि इस युद्ध को कूटनीतिक समाधान के साथ खत्‍म करना चाहिए। पुतिन की मानें तो सैन्‍य संघर्ष या तो एकतरफा नतीजे पर खत्‍म होता है या फिर यह कूटन‍ीतिक बातचीत के बाद अंजाम पर पहुंचता है। कभी न कभी युद्ध में शामिल देश बैठते हैं और समझौता करते हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...