10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedअस्पताल पहुंचने से पहले हो गई थी तुनिशा की मौत, अस्पताल लेकर...

अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई थी तुनिशा की मौत, अस्पताल लेकर खुद पहुंचे थे शीजान

Published on

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को अपनी जान दी थी. मौत के 3 दिन बाद तुनिशा का सुसाइड के बाद का आखिरी वीडियो सामने आया है. ये वीडियो तब का है जब तुनिशा ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी का फंदा लगाया था. इसके बाद शीजान तुनिशा की बॉडी को तुरंत अस्पताल लेकर भागे थे.

वीडियो में अस्पताल के बाहर की क्लिप देखने को मिलती है. जिसमें शीजान और कुछ लोग तुनिशा को गोद में उठाकर अस्पताल ले जाते हुए दिख रहे हैं. अस्पताल के बाहर की इस सीसीटीवी फुटेज में सबसे पहले एक शख्स अस्पताल के अंदर भागता हुआ दिखता है. फिर एक गाड़ी नजर आती है. शीजान और बाकी लोग तुनिशा की बॉडी को गाड़ी से बाहर उतारते हैं. सभी ने मिलकर तुनिशा की बॉडी को पकड़ा हुआ है, शीजन पीछे की तरफ खड़े हैं. उन्होंने तुनिशा के पैरों को पकड़ा हुआ है. सभी लोग काफी परेशान दिखते हैं. उनकी कोशिश दिखती है जल्द से जल्द तुनिशा को डॉक्टर को दिखाया जाए.

इस वीडियो में गौर करने वाली बात ये है कि तुनिशा और शीजान दोनों ही शो अलीबाबा के अपने कॉस्ट्यूम में नजर आ रहे हैं. इससे साफ मालूम पड़ता है कि दोनों की शूटिंग जारी थी. उनका पैकअप नहीं हुआ था. शूटिंग के दौरान मेकअप रूम में तुनिशा ने खुद की जान ली.

सेट पर क्या हुआ था?
24 दिसंबर का दिन था. सेट पर आम दिनों की तरह शूटिंग चल रही थी. मगर शीजान और तुनिशा के बीच तनाव चल रहा था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिन में शीजान और तुनिशा ने साथ में लंच किया था. फिर शीजान अपने शूट पर चले गए थे. पुलिस को शक है लंच के दौरान ऐसा कुछ हुआ था कि जिसकी वजह से एक्ट्रेस सुसाइड करने को मजबूर हुईं. तुनिशा ने शीजान संग लंच के कुछ देर बाद फांसी लगाई. एक्ट्रेस ने अपने नहीं शीजान के मेकअप रूम में सुसाइड किया.

तुनिशा की सुसाइड के बाद जब शीजान मेकअप रूम में लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था. शीजान ने काफी आवाज लगाई मगर अंदर से दरवाजा नहीं खुला. आखिर में शीजान को दरवाजा तोड़ना पड़ा था. अंदर का मंजर देखकर शीजान चौंक गए थे. उन्होंने तुनिशा की लाश को फंदे से लटकता हुआ पाया. शीजान ने सेट पर बाकी लोगों को घटना के बारे में बताया और एक्ट्रेस की बॉडी को अस्पताल लेकर भागे.

अस्पताल में तुनिशा को ले जाने के बाद क्या हुआ? 
जिस अस्पताल में तुनिशा को लाया गया था वहां के मालिक और डॉक्टर सुरेंद्र पाल ने पूरी जांच के बारे में बताया. उनका कहना है कि तुनिशा ने खुद को हैंग कर लिया था. उन्होंने बताया कि सेट से तुनिशा को ला रहे है. तुनिशा के गले पर V मार्क का निशान था. बेसिक टेस्ट किये प्लस बन्द हो गई थी और ईसीजी रिपोर्ट निकला जिसमे उसकी पल्स लाईन फ्लैट थी. आख‍िर में उसे हमने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद अस्पताल ने वालीव पुलिस को फ़ोन कर घटना की जानकारी दिया. पुलिस आई और उन्होंने भी इनसे पूछताछ की और बॉडी को एक सरकारी अस्पताल ले गए.

हमारे पास तुनिशा को 4 बजे के आसपास लाये थे. साथ में 3 से 4 लोग थे एक लेडी भी थी, सेट का मैनेजर था शीजान भी साथ में था. सवा 4 बजे हमने डेड घोषित किया था. शीजान ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ नही बताया था. सामान्य तौर पर हम किसी भी मरीज को लाने वाले से उसके रिश्ते के बारे में पूछते है मेडिकल पेपर बनाना होता है लेकिन हमे न्यूज में आने के बाद पता चला कि इतने बड़े TV स्टार है.

तुनिशा की मौत केस में फंसे शीजान
तुनिशा के सुसाइड केस में शीजान को आरोपी बताया गया है. एक्ट्रेस की मां ने शीजान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद शीजान को गिरफ्तार कर पुलिस कस्टडी में भेजा गया. शीजान पर एक्ट्रेस की मां ने धोखा देने और उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...