8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeखेलरोनाल्डो को गर्लफ्रेंड ने गिफ्ट की 2.5 करोड़ की कार, खुली रह...

रोनाल्डो को गर्लफ्रेंड ने गिफ्ट की 2.5 करोड़ की कार, खुली रह गईं स्टार फुटबॉलर की आंखें

Published on

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉल क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2022 कुछ खास नहीं रहा। उनकी टीम क्वार्टर फाइनल से हारकर बाहर हो गई। रोनाल्डो को नॉकआउट मुकाबलों में स्टार्टिंग इलेवन में भी जगह नहीं मिली। वर्ल्ड कप के बीच में ही मैनचेस्टर यूनाइटेड ने भी उनसे करार तोड़ लिया। अभी रोनाल्डो किसी क्लब का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन क्रिस्मस के मौके पर उनकी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज ने कार गिफ्ट की है।

रोनाल्डो को गिफ्ट में मिली कार
क्रिस्टियोना रोनाल्डो की उनकी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज ने सफेद रंग की रोल्स-रॉयस डॉन गिफ्ट की है। इस कार की कीमत ढाई करोड़ रुपये है। रोड्रिगेज ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रोनाल्डो के लिए यह सरप्राइज गिफ्ट था। कार देखने के बाद उन्हें भरोसा ही नहीं हो रहा था। रोनाल्डो ने इसके बारे में जानकारी शेयर करते हुए जॉर्जिना को धन्यवाद बोला।

रोनाल्डो के कार का कलेक्शन
रोनाल्डो के पास लगभग दुनिया की सभी टॉप कार हैं। इसमें मर्सिडीज जी-वैगन ब्रेबस SUV, मैक्लॉरेन सेना, रोल्स रॉयस फैंटम, फरारी F12 TDF, बुगाटी सेंटोडीइसी जैसे नाम शामिल हैं। इसके अळावा उनके पास बुगाती शिरॉन, लैम्बॉर्गिनी एवेंटाडॉर, मासेराती ग्रेनकैब्रियो, फरारी 599 GTO और बुगाती वेरॉन ग्रैंड स्पोर्ट विटेसे भी हैं। मर्सिडीज जी-वैगन ब्रेबस SUV जॉर्जिना ने रोनाल्डो को उनके 35वां जन्मदिन पर गिफ्ट किया था।

क्लब की तलाश में रोनाल्डो
फुटबॉल इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ियों में गिने जाने वाले रोनाल्डो को अभी क्लब की तलाश है। फीफा वर्ल्ड कप से पहले वह मैनचेस्टर यूनाइटेड का हिस्सा थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने क्लब और उसके मैनेजर के खिलाफ काफी बयान दिये थे। उसके कुछ दिनों बाद ही क्लब ने रोनाल्डो के साथ करार तोड़ लिया। अब उन्हें नए क्लब की तलाश है। सऊदी अरब के क्लब अल नासर रोनाल्डो को अपने साथ जोड़ना चाहता है लेकिन अभी तक डील पक्की नहीं हुई है।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...