8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeखेलरमीज के बाद अब होगी बाबर आजम की छुट्टी? नए PCB अध्यक्ष...

रमीज के बाद अब होगी बाबर आजम की छुट्टी? नए PCB अध्यक्ष का खुलासा

Published on

कराची,

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में बदलावों का दौर जारी है. इसी बीच अब पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम पर भी गाज गिर सकती है. उनकी कप्तानी छिन सकती है, खासकर टेस्ट फॉर्मेट से. हाल ही में पीसीबी के अध्यक्ष पद से रमीज राजा को हटाया है. जबकि नजम सेठी नए चीफ बने हैं. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी को चीफ सेलेक्टर भी बनाया गया है.

हाल ही में पाकिस्तान टीम को उसी के घर में इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. इसके बाद से ही बाबर आजम की कप्तानी की जमकर आलोचना की जा रही है. अब पाकिस्तान टीम अपने घर में न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज खेल रही है.

खासकर टेस्ट में छिन सकती है बाबर की कप्तानी
इसी बीच सोमवार (26 दिसंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजम सेठी से बाबर आजम और उनकी कप्तानी को लेकर सवाल किया गया. इस पर नजम सेठी ने कहा कि बाबर पाकिस्तान का स्टार है. वो तो हमारे दिलों में बैठा है. हालांकि स्प्लिट कप्तानी (अलग-अलग फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान की थ्योरी) को लेकर नजम सेठी ने कहा कि यह फैसला सेलेक्टर्स और कमेटी करेगी. उसके बाद ही कोई फैसला लिया जा सकेगा.

इस बयान से साफ है कि यदि सेलेक्टर्स या कमेटी ने सिफारिश की, तो बाबर की कप्तानी जाना तय है. यह भी हो सकता है कि स्प्लिट कप्तानी फॉर्मूला लागू हो सकता है. यानी टेस्ट फॉर्मेट में अलग कप्तान और सीमित ओवर्स (वनडे-टी20) फॉर्मेट में अलग कप्तान हो सकता है.

पत्रकार के सवाल पर क्या बोले नजम सेठी?
पत्रकार ने पूछा- रमीज राजा का मानना था कि बाबर आजम के बगैर कोई जिंदगी ही नहीं है. क्या आपका भी यही मानना है? इसके जवाब में नजम सेठी ने कहा, ‘बाबर पाकिस्तान का स्टार है. बाबर नहीं है, तो पाकिस्तान की टीम बगैर माटी के लाल की तरह है. वो तो हमारे दिलों में बैठा है. वहीं रहेगा वो.’

उन्होंने कहा, ‘आपको पता है ये क्रिकेट के फैसले मैं नहीं करता हैं. इनके लिए मैं सेलेक्टर्स लगा दूंगा. इसके बाद उनका काम है, वो कप्तान किसको लगाते हैं, किसको नहीं लगाते हैं. मैं सिर्फ पास करता हूं. ये वैसा ही जैसे प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति. थोड़ी बहुत बात जरूर होती है.’

पत्रकार ने पूछा कि पाकिस्तान में भी स्प्लिट कप्तानी देखने को मिलेगी या तीनों फॉर्मेट में बाबर आजम ही कप्तान होंगे? इसको लेकर सेठी ने कहा, ‘देखिए, मैंने तो इसको लेकर कुछ सोचा नहीं है. दो दिन हुए हैं अभी. मुझे थोड़ा वक्त दे दीजिए. कमेटी बनाएंगे पहले तो. कमेटी सिफारिश करेगी. उस पर कोई फैसला लेंगे. तभी जवाब दे सकेंगे.’

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...