8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeखेलश्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, टी-20 में हार्दिक और...

श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, टी-20 में हार्दिक और वनडे में रोहित शर्मा कप्तान

Published on

नई दिल्ली,

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. बीसीसीआई द्वारा मंगलवार देर रात को इसका ऐलान किया गया है. हार्दिक पंड्या को टी-20 सीरीज के लिए टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ही टीम की कमान संभालेंगे. टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया है.

टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: 
हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार

आपको बता दें कि बांग्लादेश दौरे के बाद टीम इंडिया के सीनियर प्लेयर्स को टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है. कप्तान रोहित शर्मा अभी अंगूठे की चोट से नहीं उबरे हैं, ऐसे में वह सीधा वनडे सीरीज में वापसी करेंगे. इसके अलावा विराट कोहली को ब्रेक मिला है, जबकि केएल राहुल ने भी शादी के लिए ब्रेक लिया है.

टी-20 टीम में कुछ चौंकाने वाले फैसले भी देखने को मिले हैं, जहां सूर्यकुमार यादव को उनके प्रदर्शन का इनाम मिला है और वह उप-कप्तान नियुक्त किए गए हैं. जबकि शिवम मावी, मुकेश कुमार को टीम इंडिया में जगह मिली है.

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया:
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की बात करें तो सभी सीनियर खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा है, क्योंकि टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटी है. लेकिन यहां सबसे बड़ी खबर यही है कि टीम इंडिया ने ऋषभ पंत को एक बार फिर मौका नहीं दिया है. वनडे टीम से उनकी छुट्टी हो गई है और अब एक बार फिर कुलचा यानी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी पर भरोसा जताया जा रहा है.

श्रीलंका का भारत दौरा- 
•    पहला टी-20: 3 जनवरी, मुंबई
•    दूसरा टी-20: 5 जनवरी, पुणे
•    तीसरा टी-20: 7 जनवरी, राजकोट
•    पहला वनडे: 10 जनवरी, गुवाहाटी
•    दूसरा वनडे: 12 जनवरी, कोलकाता
•    तीसरा वनडे: 15 जनवरी, तिरुवनन्तपुरम

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...