8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeखेलघटिया खेल या कारण कुछ और... क्या खत्म हो गया ऋषभ पंत...

घटिया खेल या कारण कुछ और… क्या खत्म हो गया ऋषभ पंत का करियर, क्यों टीम इंडिया से निकाले गए?

Published on

मुंबई

टी-20 और वनडे में लगातार फेल होने के बाद अब ऋषभ पंत का भारतीय टीम से पत्ता कट चुका है। 3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज का आगाज होना है। इसी सिलसिले में बीसीसीआई ने मंगलवार रात टीम इंडिया का ऐलान किया। सबसे बड़ी बात कि ऋषभ पंत को दोनों ही टीम में जगह नहीं मिली है। बाएं हाथ का यह खब्बू बल्लेबाज आखिरी बार हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खत्म हुई टेस्ट सीरीज में नजर आया था।

क्यों नहीं मिली जगह?
टीम में विकेटकीपिंग के एक नहीं कई विकल्प हैं। हमउम्र संजू सैमसन और ईशान किशन सरीखे खिलाड़ी तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। कम मौके मिलने के बावजूद खुद को साबित कर रहे हैं। ऋषभ पंत से बेहतर स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ऋषभ पंत को खराब प्रदर्शन का खामियाजा उठाना पड़ा है। मगर एक रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत इंजर्ड हैं, उनके घुटने में चोट लगी है इसलिए रिहैबिलिटेशन के लिए अगले हफ्ते बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिपोर्ट करने कहा गया है। एनसीए में रहने के चलते शायद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज भी मिस कर जाए।

ये बदलाव के संकेत हैं
हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टी-20 टीम में ईशान किशन एकमात्र विकेटकीपर हैं। ईशान ने हाल ही में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए तीसरे वनडे में दोहरा शतक जड़कर सुर्खियां बटोरीं थीं। उन्होंने इस पारी के साथ कई रिकॉर्ड तोड़े, जिसने उन्हें एकदिवसीय विश्व कप टीम के लिए भी खड़ा कर दिया। अगला आईसीसी वर्ल्ड कप भारत में होना है, इस बीच केएल राहुल ने अपना उप-कप्तानी का दर्जा भी खो दिया है। हार्दिक को भविष्य का कप्तान माना जा रहा है, जिन्हें रोहित शर्मा के डिप्टी के रूप में प्रमोट किया गया है।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...