6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयUS: जमी झील पर घूम रहे थे भारतीय मूल के 3 लोग,...

US: जमी झील पर घूम रहे थे भारतीय मूल के 3 लोग, अचानक डूबने से मौत!

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका में तबाही मचा रहे बर्फीले तूफान के बीच दर्दनाक खबर सामने आई है. अमेरिका के एरिजोना राज्य में भारतीय मूल के तीन लोगों की बर्फ से जमी झील में डूबकर मौत हो गई. मृतकों में एक महिला भी शामिल है. जिस समय यह दर्दनाक हादसा हुआ, उस समय तीनों लोग झील के ऊपर घूम रहे थे. अचानक बर्फ टूटने से तीनों झील के अंदर ठंडे पानी में गिर गए. तीनों को बचाने की भी कोशिश की गई, लेकिन बचाया नहीं जा सका.

एरिजोना की की कोकोनिनो काउंटी की वुड्स केनन झील पर यह हादसा 26 दिसंबर की शाम हुआ था. मृतकों की पहचान 49 वर्षीय नारायण मुद्दाना, 47 वर्षीय गोकुल और हरिथा मुद्दाना के रूप में की गई है. तीनों मृतक एरिजोना राज्य के ही निवासी हैं जो मूल रूप से भारत के रहने वाले हैं.

एरिजोना के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि बर्फ से जमी झील में गिरी महिला को तो बचाकर बाहर जल्द ही निकाल लिया गया था, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. महिला के बाद टीम ने अन्य दो लोगों की भी तलाश शुरू की. बाद में उन दोनों के शवों को भी बाहर निकाल लिया गया.

CCSO के अधिकारियों ने बयान जारी करते हुए कहा कि तीनों लोगों के झील में डूबते ही एक अधिकारी को इस घटना की सूचना दी गई. सूचना मिलते ही अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. हालांकि, तीनों लोगों को नहीं बचाया जा सका.

अमेरिका में बर्फीला तूफान मचा रहा तबाही 
अमेरिका में बर्फीला तूफान जमकर तबाही मचा रहा है. बताया जा रहा है कि यह तूफान आर्कटिक डीप फ्रीज के कारण आया है. बर्फीले तूफान की वजह से 50 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इसके साथ ही बर्फीले तूफान ने शहरों की व्यवस्थाओं की हालत बिगाड़ दी है.

अमेरिका के कई राज्यों में फ्लाइट्स और ट्रेनें लगातार रद्द की जा रही हैं, जिससे लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं सड़कों पर भी भारी बर्फ जम गई है, जिससे निजी वाहनों से भी लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. लोगों से अधिकतर समय घरों में रहने की अपील की जा रही है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...