10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के बफैलो की सड़कों पर मर रहे लोग, गाड़ियों और घरों...

अमेरिका के बफैलो की सड़कों पर मर रहे लोग, गाड़ियों और घरों में मिल रहीं लाशें, ड्राइविंग बैन

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है. जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला तूफान आया है. खासतौर पर न्यूयॉर्क के बड़े शहर बफैलो में हालत डरावनी होती जा रही है. सड़कों पर ही लोगों की मौतें हो रही हैं. बचाव राहत की टीम घरों और गाड़ियों से लाशें निकाल रही है. शहर की सड़कें पूरी तरह बर्फ से ढक चुकी है. ड्राइविंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. बर्फ में फंसे हुए लोगों तक ज्यादा से ज्यादा राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है.

बफैलो में खराब हो रहे हालातों को देखते हुए स्टेट और मिलिट्री पुलिस को बचाव कार्य में लगाया गया है. बफैलो के एंट्रेंस समेत कई जगहों पर भी पुलिस को तैनात किया गया है, जिससे लोग ड्राइविंग से बचाव करें.

इलाके के काउंटी एग्जिक्यूटिव मार्क पोलोकार्ज ने लोगों को ड्राइविंग पर लगाए प्रतिबंधों को फॉलो करने की चेतावनी दी है. उनका कहना है कि ड्राइविंग पर बैन होने के बावजूद भी काफी लोग नहीं मान रहे हैं. बफैलो के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अभी तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जिनमें सिर्फ मंगलवार को ही सात लोगों की जान गई थी.

काउंटी इमरजेंसी सर्विस कमिश्नर डैन नीवर्थ जूनियर ने बताया कि अधिकारियों को आने वाली बाढ़ की भी चिंता है जिसकी शुरुआत बर्फ पिघलने के बाद से होने लग जाएगी.दरअसल, कुछ दिनों में जब मौसम हल्का गर्म होना शुरू होगा तो भारी तादाद में बर्फ पिघलनी शुरू हो जाएगी. ऐसी हालत में बर्फ से पिघले पानी का बहाव काफी तेज हो जाएगा और शहर में बाढ़ जैसी हालत हो जाएगी.

कार, घरों में शव ही शव, सड़कों पर बर्फ में दबकर मर रहे लोग
अमेरिका के बर्फीले तूफान का बफैलो शहर पर ऐसा कहर है कि सड़कों पर खड़ी गाड़ियों और घरों में लोगों के शव मिल रहे हैं. इसके साथ ही कई लोगों के शव बर्फ में दबे हुए भी मिले हैं. इनमें कई लोगों की मौत बर्फ को हटाते समय और कई लोगों की मौत मौके पर आपातकाल सुविधा नहीं मिलने की वजह से हो रही है. कांउटी अधिकारी मार्क का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में कभी ऐसा हाहाकार नहीं देखा है, यहां तक उन जगहों पर भी नहीं, जो भारी बर्फबारी के लिए जानी जाती हैं.

बेहाल होता जा रहा बफैलो का हाल
पिछले कुछ दिनों से शहर की ऐसी हालत है कि कुछ लोग तो लंबे समय तक अपनी कार में ही फंसे हुए हैं. शहर के एयरपोर्ट का संचालन भी पूरी तरह रुक गया है. मंगलवार सुबह से करीब 4 हजार घर और दुकानें ऐसी हैं, जहां बिजली नहीं है.बफैलो की रहने वाली 48 वर्षीय तृषा लोग्रास ने एक विदेशी न्यूज एजेंसी से आपबीती सुनाई है. उनका कहना है कि उनकी पूरी जिंदगी इसी शहर में बीती है और पहली बार वे ऐसा बर्फीला तूफान देख रही हैं.

सोशल मीडिया पर लोग दिखा रहे बफैलो की डरावनी हालत
बफैलो के रहने वाले काफी लोग सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर कर शहर की हालात भी दिखा रहे हैं. कई घरों की हालत ऐसी है कि दरवाजा खुलते ही सामने बर्फ की दीवार बन गई है, जिस वजह से वे वहीं पर ही पूरी तरह फंस गए हैं. ना वे घरों से बाहर निकल सकते हैं और ना ही कोई जरूरी सामान उनके घरों तक आ सकता है.

सिर्फ बचाव राहत दल ही किसी तरह लोगों तक पहुंच रहा है. हेलीकॉप्टर के जरिए फंसे हुए लोगों तक पानी और खाना पहुंचाया जा रहा है. आलम ऐसा है कि बफैलो का हर एक शख्स किसी तरह इस तूफान के गुजर जाने की कामना कर रहा है. अगर यह तूफान अब भी नहीं थमा तो स्थिति और ज्याद बदतर हो सकती है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...