10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकोरिया की सड़कों पर साड़ी पहनकर निकली भारतीय लड़की, लोगों ने यूं...

कोरिया की सड़कों पर साड़ी पहनकर निकली भारतीय लड़की, लोगों ने यूं किया रिएक्ट

Published on

नई दिल्ली ,

भारत समेत दुनिया के कई देशों में दक्षिण कोरिया का कल्चर काफी पसंद किया जा रहा है. यहां के कपड़ों से लेकर हेयरस्टाइल, फिल्में, ड्रामा शो और रॉक बैंड तक तेजी से लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन रहे हैं. इस बीच दक्षिण कोरिया में रहने वाली एक भारतीय लड़की, साड़ी पहनकर दक्षिण कोरिया के शहर में घूमी और लोगों के रिएक्शन को रिकॉर्ड किया.

वीडियो में लड़की अपने यूट्यूब चैनल पर बताती है कि वह जब से दक्षिण कोरिया आई है, तभी से लोग उसे साड़ी पहनने के लिए काफी रिक्वेस्ट कर रहे हैं. इस लड़की का नाम पूनम है जिसने अपने चैनल पर खुद को भारतीय-इटैलियन बताया है. पूनम साड़ी पहनकर सबसे पहले अपनी कोरियन क्लास के लिए स्कूल में आती हैं, जहां सब उनकी तारीफ करते हैं और साथ में तस्वीरें लेते हैं.

इसके तीन घंटे बाद वह एक स्टोर में जाती हैं. इस दौरान स्टोर के अंदर और बाहर से जाते लोग पूनम को देखने लगते हैं. इसके बाद वह रेस्त्रां में जाती हैं और फिर डाउनटाउन में दोस्तों से मिलने जाती हैं. पूनम फिर अपने दोस्तों से मिलती हैं. उन्हें साड़ी में देख सभी खूब तारीफ करते हैं. उनकी दक्षिण कोरियाई दोस्त का रिएक्शन भी देखने लायक होता है. उसे साड़ी और उसका रंग खूब पसंद आते हैं.

पूनम ने अपने चैनल पर और भी कई तरीके के वीडियो पोस्ट किए हैं. जिसमें वह दक्षिण कोरिया में अपने जीवन के बारे में बता रही हैं. इनमें से कुछ वीडियो उन्होंने चैलेंज के तौर पर बनाए हैं. एक वीडियो में वह केवल हरे रंग के खाने के बारे में बता रही हैं.

इस चैलेंज के तहत वह खाने में केवल वही चीज खाती हैं, जो हरे रंग की हैं. अपने अन्य वीडियोज में उन्होंने यहां के खाने और मशहूर जगहों की जानकारी दी है. हालांकि एक वीडियो में वह कोरिया में अनुभव किए गए भेदभाव के बारे में भी बताती हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...