6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइस आइलैंड के जंगलों में अब भी जीवित हो सकती हैं प्राचीन...

इस आइलैंड के जंगलों में अब भी जीवित हो सकती हैं प्राचीन मानव प्रजातियां 

Published on

जकार्ता,

2003 में पुरातत्वविद एशिया से ऑस्ट्रेलिया में आधुनिक मनुष्यों के प्रवास के सबूतों की खोज कर रहे थे. इस दौरान इंडोनेशिया के फ्लोर्स आइलैंड (Flores Island) पर उन्हें विलुप्त हो चुकी मानव प्रजाति का एक छोटा, लेकिन करीब-करीब पूर्ण कंकाल मिला, जिसे होमो फ्लोरेसेंसिस (Homo floresiensis) के नाम से जाना गया. इस प्रजाति का ज़िक्र जेआरआर. टॉल्केन की किताब ‘द हॉबिट’ में भी किया गया है.

पहले माना गया था कि यह प्रजाति करीब 12,000 साल पहले तक जीवित रही थी, लेकिन दौबारा शोध करने पर पता लगा कि ये करीब 50,000 साल पहले जीवित थी. लेकिन अलबर्टा यूनिवर्सिटी में मानव विज्ञान के रिटायर्ड प्रोफेसर का कहना है कि प्रजातियों के अस्तित्व को अनदेखा किया गया होगा और हो सकता है कि हॉबिट आज भी जीवित हों, या कम से कम लोगों की यादों में तो हों ही.

प्रोफेसर ग्रेगरी फोर्थ (Gregory Forth) का तर्क है कि जीवाश्म विज्ञानियों और अन्य वैज्ञानिकों ने फ्लोर्स के जंगलों में रहने वाले ‘एप-मैन’ (Ape Man) की जानकारी को अनदेखी किया है. फोर्थ ने अपनी आने वाली किताब ‘एप एंड ह्यूमन’ में लिखा है कि आइलैंड पर इन प्रजातियों को 30 से ज्यादा चश्मदीदों द्वारा देखा गया है, जिनमें से सभी से उन्होंने सीधे बात की थी. उनसे बातचीत के बाद वे इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि एक गैर-सेपियन्स होमिनिन, फ्लोर्स आइलैंड पर हाल के दिनों में जीवित रहा है.

उन्होंने लिखा है कि द्वीप में रहने वाले स्थानीय लियो लोगों के जीवन में, मनुष्यों के जानवरों में बदलने की कहानियां शामिल हैं. उनके फील्डवर्क से पता चलता है, इस तरह के बदलाव पैतृक प्रजातियों और इसके वंशजों के बीच के अंतर को दर्शाते हैं. उन्होंने बताया कि लियो इन प्राणियों को जानवर मानते हैं. क्योंकि मनुष्यों की तरह, न उनके पास भाषा है और न ही तकनीक. लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि मनुष्यों से उनकी सामनता का जिक्र किया गया है.

अभी तक एच.फ्लोरेसेंसिस के बारे में हम निश्चित तौर पर यह जानते हैं कि ये 50,000 साल पहले जीवित थे. लेकिन फोर्थ का कहना है कि होमिनिन के विकास की जांच में स्थानीय जानकारी और ज्ञान को भी शामिल किया जाना चाहिए. वे कहते हैं कि ‘हम मान सकते हैं कि फ्लोर्स के मौजूदा एप मैन पूरी तरह से काल्पनिक हैं, लेकिन, लियो लोगों ने जो कुछ कहा, अगर मैं उसे गंभीरता से लूं तो मेरा ये सोचना स्वाभाविक है.’

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...