10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedहीरा बा के निधन पर भावुक हुए आनंद महिंद्रा, लिखी दिल की...

हीरा बा के निधन पर भावुक हुए आनंद महिंद्रा, लिखी दिल की बात

Published on

नई दिल्ली

मां तो मां होती है….निर्मल, निश्चल, निष्पक्ष। सुबह जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा के निधन की खबर आई तो पूरा देश गम में डूब गया। ऐसा लगा जैसे दिल का टुकड़ा अलग हो गया हो और हो भी क्यों ना, मां होती ही ऐसी है। हीरा बा की उम्र 100 साल थी, लेकिन जब मां का साथ छूटता है तो दर्द एक सा ही होता है। लगा कि कलेजा बाहर आ गया हो, सांस अटक सी गई हो, आंखों से अनायास ही आंसू निकलने लगे। हो भी क्यों ना, मां होती ही ऐसी है और जब इसका साथ छूटता है तो दिल ये नहीं देखता कि वो मां किसकी है। पीएम मोदी की मां हीरा बा के निधन पर ऐसा ही कुछ देशभर के लोगों ने भी महसूस किया। आम से लेकर खास लोग भावुक हो उठे। कारोबारी आनंद महिंद्रा ही अपने इमोशन को रोक नहीं पाएं। कारोबार जगत से जुड़े लोग इस दुख की घड़ी में पीएम मोदी के साथ खड़े हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने पीएम मोदी की मां के निधन पर बेहद भावुक कर देने वाला ट्वीट किया।

हीरा बा के निधन से भावुक हुए आनंद महिंद्रा
आनंद महिंद्रा ने पीएम मोदी की मां हीरा बेन के निधन पर शोक जताते हुए संवेदना व्यक्त की। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि-” माँ की उम्र कितनी भी हो, उसे खोना अपनी आत्मा के एक हिस्से को खोने जैसा है। मैं श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। आनंद महिंद्रा के इन शब्दों से उनकी पीड़ा को समझा जा सकता है। मां को लेकर पीएम मोदी का भावनात्मक लगाव समझना मुश्किल नहीं है। मां के निधन पर पीएम मोदी की निशब्द आंखें बहुत कुछ कह रही थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन का निधन हो गया है। 9 तबीयत खराब होने के कारण उन्हें दो दिन पहले ही उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कल खबर आई कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है, लेकिन आज तड़के सुबह उनके निधन की खबर आ गई। शुक्रवार को हीराबेन ने अंतिम सांस ली। मां के निधन की सूचना मिलते ही फौरन पीएम मोदी फौरन अहमदाबाद लौट आए। पीएम मोदी की मां के निधन की खबर से देशभर के लोग दुखी हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...