21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यक्या पंत की Mercedes में बहुत कैश था? जान बचाने वाले कंडक्टर...

क्या पंत की Mercedes में बहुत कैश था? जान बचाने वाले कंडक्टर ने बताई सच्चाई

Published on

करनाल

भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें भी फैलाई जा रही है। सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत की गाड़ी से कैश उठा कर ले जाने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। जिसके बाद सभी के मन में यह सवाल है कि क्या ऋषभ पंत की कार में कैश था और क्या उसे सच में लोग उठाकर ले गए? ऋषभ पंत की जान बचाने वाले हरियाणा रोडवेज के बस कंडक्टर परमजीत ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उनकी मानें तो पंत की कार में कैश तो था लेकिन उसे कोई उठाकर नहीं ले गया।

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने ऋषभ पंत को गाड़ी से बाहर निकाला तो उसमें कुछ कैश था। लेकिन उन्हें नहीं पता कितना था। बस की एक सवारी पैसे उठाने लगी तो मैंने उसे तुरंत कहा कि इन पैसों को एंबुलेंस में रखकर आ। जिसके बाद सवारी ने पैसे एंबुलेंस में रख दिए। वहीं पंत सर का सामान हमने इकट्ठा करके एंबुलेंस में रखवा दिया। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं उनके पास पैसे थे, लेकिन वो पैसे गाड़ी के अंदर ही होंगे क्योंकि बाहर जो थोड़े बहुत गिरे थे वो हमने इक्ठ्ठे करवा लिए थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की तरफ से ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही है कि गाड़ी में इतने पैसे थे। हां सड़क पर जो पैसे गिरे थे वो 9-10 हजार भी हो सकते हैं लेकिन उन्हें एंबुलेंस में रखवा दिया था।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...