25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomePM मोदी की मां के निधन पर SRK ने जताया दुख, बोले-...

PM मोदी की मां के निधन पर SRK ने जताया दुख, बोले- मेरे परिवार की प्रार्थनाएं आपके साथ हैं

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया. वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं. उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी, जिसके बाद उन्होंने अहमदाबाद के यूएन हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. प्रधानमंत्री के जीवन में आए इस दुख की घड़ी में बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शोक व्यक्त किया. शाहरुख खान ने 31 दिसंबर को ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर शोक जताया है.

शाहरुख ने किया ट्वीट
शाहरुख खान ने दुख जताते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन जी के निधन पर मुझे बहुत दुख हुआ. मेरे परिवार की प्रार्थनाएं आपके साथ हैं सर. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीराबेन के बेहद करीब थे. वह अक्सर ही काम से समय निकालकर उनसे मिलने जाते थे और उनके हाथ से खाना भी खाते थे. इस दौरान के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर अक्सर ही देखने को मिल जाते थे. सिर्फ इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री अक्सर ही त्योहारों और चुनावी जीत पर अपनी मां का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते थे. गुजरात के गांधीनगर के सेक्टर 30 स्थित श्मशान गृह में पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का अंतिम संस्कार किया गया.

पीएम मोदी की मां गुजरात में ही रहती थीं. कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी मां को 100वें जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया था, जिसमें उनके लिए उन्होंने ढेर सारा प्यार लुटाया था.

शाहरुख के अलावा अक्षय और अनुपम खेर ने भी जताया दुख
अनुपम खेर ने भी प्रधानमंत्री जी की मां के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा था कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी! आपकी माताश्री हीराबा जी के निधन का सुनकर मन दुखी भी हुआ और व्याकुल भी. आपका उनके प्रति प्यार और आदर हमेशा से ही जगजाहिर रहा है. उनका स्थान आपके जीवन में कोई नहीं भर पाएगा. पर आप भारत मां के सपूत हो! देश की हर मां का आशीर्वाद आपके ऊपर है. मेरी मां का भी!

अक्षय कुमार ने लिखा कि मां को खोने से बड़ा दुख कोई नहीं. भगवान आपको इस दुख को सहने की शक्ति दे @narendramodi जी. ॐ शांति. कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी ट्वीट किया और लिखा कि आदरणीय मोदी जी, मां का दुनिया से चले जाना बहुत ही दुखदायी होता है. उनका आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा. ईश्वर माता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें हम यही प्रार्थना करते हैं. ओम शांति.

Latest articles

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...