25.2 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीति'यात्रा में बुलेटप्रूफ कार से नहीं चला जा सकता', सुरक्षा में चूक...

‘यात्रा में बुलेटप्रूफ कार से नहीं चला जा सकता’, सुरक्षा में चूक पर बोले राहुल गांधी

Published on

नई दिल्ली,

भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस की ओर से गृह मंत्री को चिट्ठी लिखी गई थी. इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियों की ओर से भी जवाब दिए गए हैं, जिसमें बताया गया है कि राहुल गांधी खुद प्रोटोकॉल तोड़ते हैं. इसको लेकर बीजेपी ने जमकर राहुल गांधी पर हमला बोला था. अब राहुल गांधी ने इस मामले पर कहा कि सरकार चाहती है कि मैं बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठकर यात्रा करूं.

राहुल गांधी ने कहा, “मैं भारत जोड़ो यात्रा पर हूं. अब सरकार चाहती है कि मैं बुलेटप्रूफ गाड़ी में भारत जोड़ो यात्रा करूं. अब हमें तंग मत करो. आप बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठकर कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा करो. ये मेरे लिए स्वीकार्य नहीं है. भारत जोड़ो यात्रा में मैं बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठकर यात्रा कैसे करूं?”

इसके साथ ही राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी नेताओं पर निशाना साधा. राहुल ने कहा कि उनके सीनियर नेता भी बुलेटप्रूफ गाड़ी से बाहर आते हैं तो कोई चिट्ठी नहीं जाती. उन्होंने भी रोडशो किए, खुली जीप में गए हैं. वो उनके ही प्रोटोकॉल के खिलाफ हैं, लेकिन मुझे लिख रहे हैं कि आप बीपी गाड़ी से निकल गए. उनके लिए नियम अलग हैं और मेरे लिए अलग हैं. राहुल ने कहा कि सीआरपीएफ के सीनियर लोग जानते हैं कि मेरी सिक्योरिटी के लिए क्या करना है. बीपी गाड़ी में चला नहीं जा सकता है, मुझे तो पैदल जाना है. अब इसको वो केस बना रहे हैं कि राहुल गांधी अपनी सिक्योरिटी तोड़ता रहता है.

टी-शर्ट को लेकर बोले राहुल गांधी 
इसके अलावा राहुल गांधी ने टी-शर्ट को लेकर भी कहा कि राहुल गांधी की टी-शर्ट से डिस्टरबेंस क्यों हो रही है. आप क्या चाहते हैं कि मैं स्वेटर पहन लूं. लोगों को इससे दिक्कत क्यों हो रही है. यात्रा के बाद मैं वीडियो बनाऊंगा कि टीशर्ट में कैसे चला जाता है और ठंड से कैसे बचा जाता है. राहुल ने कहा कि आप सर्दी से डरते हो, इसलिए आपने स्वेटर पहना है, मैं नहीं डरता हूं. मुझे सर्दी नहीं लग रही है, मगर मैं सोच रहा हूं कि जैसे ही सर्दी शुरू लगनी होगी तो स्वेटर पहनना शुरू कर दूंगा.

RSS-BJP नेताओं को बताया था गुरु
राहुल गांधी ने इस दौरान आरएसएस और बीजेपी नेताओं को धन्यवाद भी दिया. राहुल ने कहा कि जितना वो आक्रमण करते हैं, उतनी ही हमें पोजिशन इंप्रूव करने का मौका मिलता है. मैं चाहता हूं कि वो थोड़ा और अग्रेसिविली अटैक करें तो इससे कांग्रेस पार्टी और मुझे फायदा होगा. एक प्रकार से मैं उनको अपना गुरू मानता हूं. एक प्रकार से वो हमें रास्ता दिखा रहे हैं कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए.

Latest articles

तबादला नीति की शर्तों से परेशान शिक्षक, 90% ई-अटेंडेंस और जनगणना ड्यूटी पर उठे सवाल

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति की जटिल शर्तों को लेकर...

दानिशकुंज में गृह मंत्रालय के अफसर के घर चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1) में रहने वाले केंद्रीय गृह...

मप्र में प्री-मानसून की झमाझम, मानसून 10 दिन लेट; 25 जून तक एंट्री की उम्मीद

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते तेज आंधी और बारिश का दौर जारी...

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...