25.2 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिवे मेरे टीशर्ट की बात करते हैं, मैं बॉर्डर पर जवानों की......

वे मेरे टीशर्ट की बात करते हैं, मैं बॉर्डर पर जवानों की… चीन का जिक्र कर सरकार पर बरसे राहुल

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर चीन के मामले को संभालने में पूरी तरह विफल रहने और असमंजस की स्थिति में होने का आरोप लगाया। शनिवार राहुल गांधी ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते चीन पाकिस्तान एक हो गए हैं, जो खतरनाक बात है। उन्होंने यह दावा भी किया कि डोकलाम और तवांग में जो हुआ है, वो किसी बड़ी तैयारी का हिस्सा है। राहुल गांधी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सरकार को सेना, वायुसेना और नौसेना के पीछे नहीं छिपना चाहिए और पूरी स्थिति के बारे में देश को अवगत कराना चाहिए। यदि वह ऐसा करती है, तो कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल उसकी मदद करेंगे।

उन्होंने चीन से जुड़े सवाल पर कहा, मैं शहीद के परिवार से हूं। मेरी दादी (इंदिरा गांधी) शहीद हुईं, मेरे पिता (राजीव गांधी) शहीद हुए। जब कोई जवान शहीद होता है, तो उसके परिवार को क्या महसूस होता है, मैं समझता हूं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के लोग इसे नहीं समझते। यह अच्छी या खराब बात नहीं है, लेकिन वास्तविकता है।

राहुल गांधी ने कहा कि आप लोग मेरी टी-शर्ट की बात करते हैं। लेकिन मैं जानता हूं कि जो जवान सियाचिन और दूसरे स्थानों पर तैनात हैं, उन्हें किस मुश्किल का सामना करना पड़ता है। मैं हर जवान से प्यार करता हूं। मैं चाहता हूं कि उन्हें चोट नहीं लगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया, जब राष्ट्रीय स्तर का नेतृत्व रणनीतिक रूप से काम नहीं करता है, तो अंतरराष्ट्रीय संबंधों और भू-राजनीति में तुरंत प्रतिक्रिया आती है। हमारी सरकार ने चीन के मामले को पूरी तरह से मिस्हैंडल (संभालने में विफल) किया है।

राहुल गांधी ने कहा कि हमारी विदेश नीति का लक्ष्य था कि चीन और पाकिस्तान को कभी एक नहीं होने देना है। यह हमारा मुख्य लक्ष्य था। यह हमने यूपीए-2 तक सफलतापूर्वक किया। लेकिन आज पाकिस्तान और चीन एक हो गए हैं। यह खतरनाक बात है। राहुल गांधी ने दावा किया कि चीन और पाकिस्तान एक हुए, क्योंकि मौजूदा सरकार चीजों को संभालने में विफल रही।

राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने 2000 वर्ग किलोमीटर जमीन ले ली। लेकिन प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई अंदर नहीं आया। अगर मैं आपके घर में घुस जाऊं और फिर आप कहें कि कोई अंदर नहीं आया, तो मुझे संदेश मिलेगा? वही चीन के साथ हुआ है। उन्होंने दावा किया कि सरकार असमंजस की स्थिति में है। यह असमंजस खत्म होना चाहिए। बोलना चाहिए कि तुम (चीन) अंदर आए हो, यहां से निकलो।

Latest articles

तबादला नीति की शर्तों से परेशान शिक्षक, 90% ई-अटेंडेंस और जनगणना ड्यूटी पर उठे सवाल

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति की जटिल शर्तों को लेकर...

दानिशकुंज में गृह मंत्रालय के अफसर के घर चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1) में रहने वाले केंद्रीय गृह...

मप्र में प्री-मानसून की झमाझम, मानसून 10 दिन लेट; 25 जून तक एंट्री की उम्मीद

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते तेज आंधी और बारिश का दौर जारी...

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...